scriptभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को लेकर कही ये बड़ी बात | BJP up president Mahendra Nath Pandey big statement on Bhim Army Chief | Patrika News
मेरठ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को लेकर कही ये बड़ी बात

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करके समीक्षा की
 

मेरठMar 15, 2019 / 11:44 am

sanjay sharma

meerut

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर दिया बड़ा बयान, प्रियंका की मुलाकात को कहा-हताशा

मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए मेरठ पहुंचे। यहां होटल में आयोजित बैठक में उन्होंने वेस्ट यूपी में पार्टी की स्थिति की समीक्षा की आैर विचार-विमर्श किया। बैठक में बातचीत करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधों पर लगाम कसी गर्इ है आैर साथ में लोगों का पलायन भी रुका है।
यह भी पढ़ेंः पुलिस को चकमा देकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर गायब, दिल्ली में करेंगे हुंकार रैली

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपराधियों को नियंत्रित किया है आैर जो लोग माहौल काे बिगाड़ते थे, उन पर अंकुश लगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर एक क्षेत्र में माहौल खराब करने वाला युवक है। उससे मुलाकात करके प्रियंका गांधी ने दिखा दिया है कि कांग्रेस लोक सभा चुनाव से पहले कितनी हताश हो चुकी है।
यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में अपनी पकड़ ज्यादा मजबूत करने के लिए मायावती ने खेला ये दांव

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधों पर नियंत्रण हुआ है। सीमा पर जरूर तनाव है लेकिन देश के भीतर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुर्इ है। उन्होंने कहा कि चुनाव भाजपा का एजेंडा विकास ही रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश आैर प्रदेश में काफी विकास हुआ है। उन्होंने वेस्ट यूपी से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने पर कहा कि इस पर मंथन चल रहा है आैर अगले तीन दिन में उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।

Home / Meerut / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को लेकर कही ये बड़ी बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो