scriptआज यूपी की सियासत के होंगे दो केंद्र, अवध से गरजेंगी प्रियंका तो ब्रज से हुंकार भरेंगे पीएम मोदी | pm modi and priyanka gandhi in up on 11 feburary 2019 analysis report | Patrika News
मथुरा

आज यूपी की सियासत के होंगे दो केंद्र, अवध से गरजेंगी प्रियंका तो ब्रज से हुंकार भरेंगे पीएम मोदी

प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंच रही हैं, वहीं नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार वृंदावन में शिरकत करेंगे।

मथुराFeb 11, 2019 / 11:01 am

suchita mishra

priyanka and modi

priyanka and modi

मथुरा। यूपी की सियासत के आज दो केंद्र होंगे। एक ओर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचकर रोड शो करेंगी तो दूसरी तरफ पीएम मोदी मथुरा पहुंचेंगे। जाहिर है इस बीच अवध में कांग्रेस के निशाने पर विपक्ष होगा तो वहीं ब्रज से भाजपा भी महागठबंधन और कांग्रेस पर राजनीतिक प्रहार करेगी। बता दें कि प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंच रही हैं। वहीं नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार वृंदावन में शिरकत करेंगे।
माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी लोकसभा चुनाव को देखते हुए वृंदावन से उत्तर प्रदेश को एक बड़ा संदेश देंगे। संतों की नगरी में होने के कारण राम मंदिर का मुद्दा भी छिड़ सकता है। इस बीच वे बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। वहीं लखनऊ में कांग्रेस भी बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। प्रियंका गांधी भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली दफा यूपी में आ रही हैं। इस दौरान राहुल गांधी भी प्रियंका के साथ रहेंगे। प्रियंका के रोड शो को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे।

Home / Mathura / आज यूपी की सियासत के होंगे दो केंद्र, अवध से गरजेंगी प्रियंका तो ब्रज से हुंकार भरेंगे पीएम मोदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो