इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी के दाम
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पडऩे से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में मजबूती आई है। इसके अलावा ब्रेग्जिट को लेकर जारी विवाद और वैश्विक आर्थिक विकास की गति सुस्त पडऩे की आशंका से सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा है। लंदन का सोना हाजिर 6.70 डॉलर चमककर 1,302.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी 8.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,304.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.18 डॉलर की तेजी के साथ 15.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
घरेलू बाजार में मांग सुस्त रहने से कीमत में गिरावट
वैश्विक तेजी के बीच घरेलू मांग सुस्त होने से सोना स्टैंडर्ड 260 रुपए फिसलकर 33,110 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,940 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही। सोने की तरह चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 130 रुपए फिसलकर 39,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 320 रुपये की गिरावट के साथ 38,&40 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,110
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,940
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,170
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,340
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400