scriptएक दिन बाद ही सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट | Gold price down by 100 rs per 10 gram in delhi bullian market | Patrika News
कारोबार

एक दिन बाद ही सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट

13 नवंबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों को हाल।

नई दिल्लीNov 13, 2018 / 03:53 pm

Manoj Kumar

Gold and Silver

एक दिन बाद ही सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रही गिरावट के बीच से खुदरा जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपए लुढक़कर 32,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 700 रुपए की गिरावट के साथ 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर मंगलवार को 1.05 डॉलर की गिरावट में 1,200.85 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 1.50 डॉलर की गिरावट में 1,202.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.04 डॉलर की तेजी में 14.03 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से वैश्विक बाजार में पीली धातु पर दबाव है।
औद्योगिक मांग घटते ही चांदी में बड़ी गिरावट

वैश्विक दबाव के बीच खुदरा जेवराती मांग की सुस्ती से सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए लुढ़ककर 32,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, इस दौरान गिन्नी 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। औद्योगिक मांग घटने से चांदी हाजिर 700 रुपए की गिरावट के साथ 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस दौरान चांदी वायदा भी 455 रुपए की गिरावट में 36,660 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए की गिरावट में क्रमश: 74,000 और 75,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,050

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,900

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,450
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,660

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

Home / Business / एक दिन बाद ही सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो