scriptसयुंक्त कलेक्टर ने  लिया चार्ज, किया निरीक्षण | Patrika News | Patrika News

सयुंक्त कलेक्टर ने  लिया चार्ज, किया निरीक्षण

locationमंदसौरPublished: Mar 27, 2019 06:40:16 pm

Submitted by:

Jagdish Vasuniya

सयुंक्त कलेक्टर ने लिया चार्ज, किया निरीक्षण

patrika

सयुंक्त कलेक्टर ने  लिया चार्ज, किया निरीक्षण

मंदसौर । संयुक्त कलेक्टर रणजीत कुमार ने बुधवार को नपा कार्यालय पहुंचकर चार्ज लिया।इसके बाद निरीक्षण किया। यहां सीएमओ आरपी मिश्रा से उन्होंने नपा के विभिन्न विभागों सहित कामों के बारें में जानकारी ली। एक दिन पहले ही संयुक्त कलेक्टर के चार्ज लेने को लेकर दिनभर सफाई का दौर चला और तैयारियंा पूरी की गई थी।नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या के बाद से नपाध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। कांग्रेस में सहमति न बन पाने के कारण निर्णय नहीं हुआ।अब आचार संहिता लगी तो नगरीय प्रशासन विभाग ने निर्णय करते हुए वित्तीय अधिकार संयुक्त कलेक्टर को जारी कर दिए। अब रुके हुए कामों को गति मिलेगी और जो काम ठप्प हो चुके वह फिर से शुरु होंगे।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त कलेक्टर रणजीत कुमार को मप्र शासन के निर्देशानुसार 23 मार्च को नपाध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सौपे गए थे। शासन द्वारा प्रभार मिलने के बाद संयुक्त कलेक्टर के पद पर जिले में कार्यरत है। वे बुधवार को पहली बार नपा कार्यालय पहुंचे तथा नपा की कार्य व्यवस्था को देखा। इस अवसर परसीएमओ ने उन्हे नपा की कार्य व्यवस्था की जानकारी दी। इस अवसर पर लेखापाल विजय मांदलिया, नपा कार्यालय अध्ीाक्षक प्रमोद जैन, नपा स्टोर किपर मो शाहीद, नपा लेखा शाखा कर्मचारी सुशील बोथरा, राजेन्द्र नीमा, नपा कर्मचारी जाकिर भाई, अक्षय जैन सहित कई कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो