scriptसफेद पीठ व इजिप्शियन प्रजाति के गिद्धो की यहां है भरमार | patrika News | Patrika News
मंदसौर

सफेद पीठ व इजिप्शियन प्रजाति के गिद्धो की यहां है भरमार

सफेद पीठ व इजिप्शियन प्रजाति के गिद्धो की यहां है भरमार
 

मंदसौरJan 14, 2019 / 09:05 pm

Rahul Patel

patrika

सफेद पीठ व इजिप्शियन प्रजाति के गिद्धो की यहां है भरमार

मंदसौर.
प्रदेश में शनिवार को एक साथ एक समय पर गिद्धों की गणना का कार्य हुआ। वनमंडल मंदसौर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र मंदसौर, गरोठ, भानपुरा एवं गांधीसागर अभ्यारण्य में गिद्धों की गणना की गई। प्रदेश में सर्वाधिक गिद्ध 658 रायसेन वनमंडल में मिले। वहीं मंदसौर वनमंडल में 650 गिद्ध मिले। इस तरह गिद्धो की संख्या में रायसेन प्रदेश में प्रथम स्थान पर तथा मंदसौर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि वर्ष-2016 से तुलना की जाएं तो मंदसौर में 32 गिद्ध कम हो गए है। इस बार उम्मीद थी कि गिद्धों की संख्या में इजाफा होगा, लेकिन 32 गिद्ध कम मिलने से मंदसौर वनमंडल ने प्रदेश में पहला पायदान खो दिया। केवल 8 गिद्ध अधिक होने के कारण रायसेन वनमंडल ने प्रदेश में पहला पायदान पा लिया। गिद्ध कम होने का क्या कारण रहा, यह अधिकारी बताने की स्थिति में नहीं है। सर्वाधिक गिद्ध सफेद पीठ या व्हाईट बैक्ड गिद्ध प्रजाति के मिले। इनकी संख्या 211 रही। वहीं सफेद या इजिप्शियन गिद्ध की संख्या 200 एवं इंडियन/ लॉंग बिल्ड गिद्ध/ देशी गिद्ध की संख्या 195 रही। उल्लेखनीय है कि वर्ष-2016 में हुई गिद्ध गणना में पन्ना वनमंडल पहले स्थान पर तथा मंदसौर वनमंडल दूसरे स्थान पर रहा था। गणना में यहां कुल 682 गिद्ध मिले थे।


सुबह 6 बजे शुरु हुआ गणना कार्य
12 जनवरी को सुबह 6 बजे से गिद्ध गणना कार्य प्रारंभ हुआ जो सुबह 9 बजे तक पूर्ण हुआ। गिद्ध गणना में केवल बैठे हुए गिद्धो की गणना की गई। उड़ते हुए गिद्धो को गणना में शामिल नहीं किया गया। 45 बीटो में गिद्ध गणना का कार्य किया गया। इसमें अलग- अलग प्रजातियों के गिद्धो की गणना की गई। गिद्ध गणना कार्यक्रम में इच्छुक 10 वॉलेटियर्स ने हिस्सा लिया, जो गिद्ध गणना के समय साथ थे। अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रदेश में हुई गणना में कुल 7906 गिद्ध मिले। इसमें वयस्क 6 हजार 688 एवं अवयस्क गिद्धो की संख्या 1218 रही।


इनका कहना…
इस बार मंदसौर वनमंडल में 650 गिद्ध मिले है। गिद्धो की संख्या में मंदसौर वनमंडल प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। प्रथम स्थान पर रायसेन वनमंडल रहा। यहां 658 गिद्ध मिले है। मंदसौर वनमंडल में गिद्धो की संख्या में कमी के कारणों का शीघ्र पता लगाया जाएगा।
– मयंक चांदीवाल, डीएफओ, मंदसौर वनमंडल

Home / Mandsaur / सफेद पीठ व इजिप्शियन प्रजाति के गिद्धो की यहां है भरमार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो