scriptछह महीने के मासूम पर भैंस ने किया गोबर, ढूंढती रही मां, मौत से मचा कोहराम | Buffalo dung on six month old innocent child died due to suffocation | Patrika News
महोबा

छह महीने के मासूम पर भैंस ने किया गोबर, ढूंढती रही मां, मौत से मचा कोहराम

चाचा वीरेंद्र का कहना है कि घर में छह से ज्यादा पशु बंधे रहते हैं। अक्सर बच्चे वहां खेलते रहते थे। ऐसा कभी नहीं हुआ।

महोबाDec 07, 2023 / 12:40 pm

Sanjana Singh

buffalo_women.jpg
महोबा जिले से मासूम की मौत का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां भैंस एक गोबर करने से मासूम की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि बच्चे की मौत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
भैंस ने बच्चे के ऊपर किया गोबर
दरअसल, सतारी गांव निवासी मुकेश यादव की पत्नी मंगलवार शाम पशुओं को भूसा चारा डाल रही थी। इस दौरान उसने अपने छह महीने के बच्चे को झूले पर लिटा दिया और पशुओं के पास ही खिसका लिया। इसके बाद वह अपने काम में व्यस्त हो गई। इसी बीच एक भैंस ने झूले के ऊपर गोबर कर दिया। मुंह के ऊपर गोबर गिरने से बच्चे का नाक-मुंह ढक गया और दम घुटने की वजह से मासूम की हालत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें

30 साल पहले किया कांड, पहचान छुपाकर भारत को दे रही थी धोखा, खुला राज तो…

झूले में अचेत मिला मासूम
गोबर गिरने के आधा घंटे बाद जब मां ने बच्चे को देखा तो वह अचेत पड़ा था। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई। एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, चाचा वीरेंद्र का कहना है कि घर में छह से अधिक पशु बंधे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो