scriptतीन महीने में पुलिस ने जब्त किया 6 क्विंटल गांजा, अब तक थानों में गांजा तस्करी के 15 प्रकरण हुए दर्ज | Police seized 6 quintals of ganja in three months | Patrika News
महासमुंद

तीन महीने में पुलिस ने जब्त किया 6 क्विंटल गांजा, अब तक थानों में गांजा तस्करी के 15 प्रकरण हुए दर्ज

तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर अन्य प्रदेशों में सप्लाई करने के फिराक में पुलिस के लपेटे में रोज आ रहे हैं।

महासमुंदApr 14, 2019 / 12:12 pm

Bhawna Chaudhary

महासमुंद. महासमुंद जिले में गांजा की तस्करी लगातार बढ़ रही है। तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर अन्य प्रदेशों में सप्लाई करने के फिराक में पुलिस के लपेटे में रोज आ रहे हैं। पुलिस का सख्ती का असर भी तस्करों पर नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं टे्रनों के जरिए भी गांजा तस्करी करने की खबर है।

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जनवरी से 13 अप्रैल 2019 तक पुलिस ने गांजा तस्करी के 15 प्रकरण दर्ज किए हैं। 39 तस्करों से पुलिस ने 6 क्विंटल 18 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस की निगरानी की वजह से आए दिन तस्कर पुलिस के जाल में फंस रहे हैं। गौरतलब हो कि सीमावर्ती इलाकों में गांजा की तस्करी बढ़ गई है। गांजा तस्करी के सबसे ज्यादा मामले सरायपाली, बसना और सांकरा इलाके में सामने आते हैं। वजह यह है कि इन जगहों से ओडिशा की दूरी कम है। तस्कर आसानी से गांजा लेकर निकल जाते हैं।

मुखबिर की सूचना या वाहन चेकिंग के दौरान ही आरोपी पकड़ में आते हैं। जनवरी 2019 में ३ प्रकरण दर्ज किए हैं। इसमें 10 लोगों को गांजा तस्करी करते हुए पुलिस ने पकड़ा है। वहीं इन तस्करों के कब्जे से 2 क्विंटल 89 किलो गांजा बमराद हुआ। वहीं फरवरी में 7 प्रकरणों में 13 लोगों से 2 क्विंटल 19 किलो 300 ग्राम गांजा पुलिस ने पकड़ा। इसी प्रकार मार्च में 2 प्रकरण में 8 लोग गिरफ्तार हुए।

इन लोगों से पुलिस ने 64 किलो गांजा बरामद किया। अप्रैल माह में भी गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। एक से 13 अप्रैल तक पुलिस ने 5 प्रकरण दर्ज किए हैं। इसमें आठ तस्करों से पुलिस ने 45 किलो गांजा बरामद किया है। गांजा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है। मुखबिर की सूचना गांजा तस्कर पकड़े जा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो