scriptविदाई के बाद घर लौट रही थी बारात तभी ऐसे हुआ भयानक हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच की मौत | five including bride and bridegroom died in road accident in ludhiana | Patrika News
लुधियाना

विदाई के बाद घर लौट रही थी बारात तभी ऐसे हुआ भयानक हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच की मौत

दूल्हे के परिवार के अनुसार वे जगाधरी से आज सुबह करीब पांच बजे रवाना हुए थे…

लुधियानाApr 29, 2019 / 05:00 pm

Prateek

file photo

file photo

(चंडीगढ,लुधियाना): पंजाब के लुधियाना शहर के निकट अमृतसर-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह बारात की कार फसल कटाई करने वाली मशीन हारवेस्टर कम्बाईन से टकराने के कारण दूल्हा और दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

 

यह दुर्घटना धांदरी कला गांव के पास हुई। हरियाणा के जगाधरी में रविवार रात विवाह की रस्म पूरी कर बारात टिब्बा रोड लौट रही थी कि दुर्घटना हो गई। दूल्हा-दुल्हन और तीन अन्य महिन्द्रा बोलेरो में सवार थे। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सादिक,22 वर्षीय दुल्हन हिना, जरीना, जमशेद आलम के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। कम्बाइन चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए है। दोनों को लुधियाना के एसपीएस अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

दूल्हे के परिवार के अनुसार वे जगाधरी से आज सुबह करीब पांच बजे रवाना हुए थे। धांदरी कलां पहुंचने पर दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में दुल्हन की मौके पर मौत हो गई लेकिन दूल्हे ने अस्पताल में दम तोडा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए थे। मृतकों और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालना मुश्किल हो गया था। पुलिस आयुक्त सुखचैन सिंह गिल के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Home / Ludhiana / विदाई के बाद घर लौट रही थी बारात तभी ऐसे हुआ भयानक हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो