scriptलोकसभा चुनाव 2019: इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल | shivpal yadav may fight from firozabad UP in lok sabha election 2019 | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल

locationलखनऊPublished: Nov 12, 2018 11:20:07 am

2019 लोक सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं।

lucknow

लोकसभा चुनाव 2019: इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल

लखनऊ. 2019 लोक सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। चुनाव नजदीक आते ही सियासी दलों में हलचल बढ़ गई है। इसी क्रम में प्रदेश के सबसे बड़े सियासी कुनबे में भी हलचल तेज हो गई। चाचा शिवपाल यादव ने अलग राह चुन ली है। अब कयास ये लगाए जा रहे हैं कि वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं को मजबूत करना शुरू कर दिया है। ऐसे में यह सीट मुलायम परिवार का ‘कुरुक्षेत्र’ साबित हो सकती है। बता दें कि यहां से सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव मौजूदा सांसद हैं। हालांकि, शिवपाल यादव ने प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारी का दावा भी कर दिया है। हालांकि, मैनपुरी सीट पर शिवपाल की पार्टी की दावेदारी मुलायम सिंह यादव के रुख पर निर्भर करेगी। शिवपाल उन्हें अपने टिकट पर लड़ने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद सौंपने का प्रस्ताव दे चुके हैं। इन कवायद के बीच अहम यह है कि शिवपाल यादव अपने लिए लोकसभा की कौन सी सीट चुनते हैं? शिवपाल ने फिरोजाबाद पर नजरें गड़ा दी हैं।

1999 से सपा का रहा है कब्जा

सूत्रों के मुताबिक शिवपाल की पार्टी फिरोजाबाद को जातीय व सामाजिक समीकरण के साथ ही मुलायम कुनबे के अंदरूनी हालात की वजह से भी मुफीद मान रहा है। बता दें कि 1999 से फिरोजाबाद पर सपा का ही कब्जा रहा है। फिरोजाबाद से राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं। इससे पहले यहां से डिंपल यादव ने भी चुनाव लड़ा था। उनको राजबब्बर ने शिकस्त दी थी।

अक्षय ने एक लाख वोटों से की थी जीत हासिल

2014 में रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय प्रताप यादव मोदी लहर में भी इस सीट से एक लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीते। सूत्रों के अनुसार शिवपाल खेमे का मानना है कि डिंपल यादव की इस सीट से हार से साफ है कि फिरोजाबाद की यादव बेल्ट किसी ‘बाहरी’ को स्वीकार नहीं करती। इस मायने में शिवपाल यादव उनके सर्वाधिक ‘अपने’ हैं।

60 किमी का किया था रोड शो

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद शिवपाल यादव पहली बार फिरोजाबाद जिले गये थे। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन करने के उद्देश्य से रोड शो किया गया था। ये रोड शो कठफेरी से शुरू होगा, जो करीब 60 किलोमीटर तक था। इस रोड शो की भीड़ ने शिवपाल खेमे को और मजबूत किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो