scriptराशिफल-जानिए कैसा रहेगा आपका आज | Rashifaal - What your stars say on 10th November 2018 | Patrika News
लखनऊ

राशिफल-जानिए कैसा रहेगा आपका आज

राशि के अनुसार ही अगर आपना कार्य करते हैं निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।

लखनऊNov 10, 2018 / 01:14 pm

Ashish Pandey

rashiphal

राशिफल-जानिए कैसा रहेगा आपका आज

लखनऊ. आपके जीवन में राशिफल का विशेष महत्व है। हर राशि के अपने अपने गुण और रहस्य हैं। राशि के अनुसार ही अगर आपना कार्य करते हैं निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। 10 नवंबर को आपके सितारे क्या कह हैं जानिए यहां पर।
मेष राशि
इस राशि वालों को धन का विशेष लाभ होगा। आप मां मां दुर्गा की पूजा करेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। माता-पिता के साथ संबंध सुधरेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
शुभ रत्न-नीलम
शुभ रंग- काला
शुभ अंक-4
शुभ ग्रह- शनि

वृष राशि
वृष राशि वालों को धन का लाभ होगा। आपके कर्ज उतरेंगे और पद-प्रतिष्ठा में भी लाभ होगा। कमीशन के काम में आर्थिक लाभ के योग हैं। मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। लव रिलेशन में मधुरता आएगी। स्वास्थ खराब हो सकता है।
शुभ रत्न – नीलम
शुभ रंग – काला
शुभ अंक -22
शुभ ग्रह – शनि

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए प्रेम में बेहद झुकाव उचित नहीं है। महिलाएं स्वस्थ्य व खुश रहेंगी। धन के लाभ योग हैं। घर-परिवार में आप खुशी व आनंद का अनुभव करेंगे। घर में कोई शुभ समाचार सुनाई देगा। घर के लिए किसी नई चीज की खरीद करेंगे। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।
शुभ रत्न -पुखराज
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 11
शुभ ग्रह – बृहस्पति

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धार्मिक यात्रा या किसी मनोरंजन के उद्देश्य से यात्रा के योग बनेंगे। इस समय कोई रूका हुआ कार्य आपका पूर्ण होगा। पार्टनर के साथ रिलेशन में थोड़ी दूरी आ सकती है। अविवाहितों के विवाह में देरी हो सकती है। यह समय खराब है। बिना सोचे न बोलें। कठोर वचन लोगों को आपका शत्रु बना सकते हैं।
शुभ रत्न – पुखराज
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 6
शुभ ग्रह – बृहस्पति

सिंह राशि
मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी, राजनीति से लाभ मिलने के योग है। सरकारी कार्य बनेंगे। पैसे आएंगे, लेकिन खर्चा भी हो जाएंगे। कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। किसी जगह पर आपका होने वाला कार्य अटकेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समय धीरे-धीरे परिवर्तित हो जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से थोड़ी मुक्ति महसूस करेंगे।
शुभ रत्न – पुखराज
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 11
शुभ ग्रह – बृहस्पति

कन्या राशि

परिवार में बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य में कमी आ सकती हैं। धन का आगमन होगा। व्यवसायिक दृष्टि से आपकी बुद्धि और कौशल आपको सफलता दिलाएंगे। कामकाज में भागीदार के साथ भी उत्तम तालमेल बना सकेंगे। नए करार अथवा भागीदारी के दस्तावेज करने के लिए भी अनुकूल समय है।
शुभ रत्न – मोती
शुभ रंग – श्वेत
शुभ अंक – 2
शुभ ग्रह – चंद्रमा

तुला राशि

तुला राशि वालों का दिन अच्छा है। नौकरी पेशा वाले लोगों को पद और प्रतिष्ठा का लाभ होगा, कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। होशियारी और विवेक से हर काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। संपत्ति और वसीयत के महत्वपूर्ण काम होंगे। आपको सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी।
शुभ रत्न – हीरा
शुभ रंग – श्वेत
शुभ अंक – 6
शुभ ग्रह – शुक्र

वृश्चिक राशि

इस राषि वाली महिलायें अपनों कें प्रति कर्तव्यों का पालन करें। धन आगमन है लेकिन पार्टी-समारोह में पैसे खर्च करन से बचे हो। मित्र और सहयोगी जरूरत के समय धोखा दे सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपके व्यक्तिगत विकास में बदलाव आएगा।
शुभ रत्न – पन्ना
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 7
शुभ ग्रह – बुध
धनु राशि

प्रेम सम्बन्ध में अपनी बात मजबूती से कहें। समारोह में सम्मान मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। आपका समय शुभ है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रुवर्ग आपके विरुद्ध षडयंत्र रचेंगे भी और निष्फल हो जाएंगे। आपके जीवनसाथी के साथ संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी।
शुभ रत्न – माणिक
शुभ रंग – भगवा लाल
शुभ अंक – 19
शुभ ग्रह – सूर्य

मकर राशि
अपको सगे संबंधी लोगों से हानि हो सकती है। आपको भी धन लाभ है। अविवाहितों के विवाह में विघ्न या विलंब होगा। आर्थिक लेनदेन में सावधानी अत्यधिक आवश्यक है। आपके द्वारा बोले हुए शब्दों से आप शत्रुता बढ़ाएंगे।
शुभ रत्न – पन्ना
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 7
शुभ ग्रह – बुध

कुंभ राशि
धन आएगा लेकिन तेजी से खर्च भी हो जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम के मामले में सहयोग की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग और फुटकर कामकाज से आमदनी करने वाले जातकों के कार्य इच्छा के अनुसार पूर्ण होंगे और मेहनत की तुलना में मिली सफलता से आप संतुष्ट रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
शुभ रत्न – हीरा
शुभ अंक – 3
शुभ ग्रह – शुक्र

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अच्छा वक्त है धन का लाभ प्राप्त करने के आसार है। जॉब में उन्नति। किसी नए कार्य का प्रारंभ होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्य बनेंगे। धन का आगमन होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। आमदनी होगी परंतु खर्च भी अधिक रहेगा। अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हुआ अनुभव करेंगे।
शुभ रत्न – मूंगा
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 4
शुभ ग्रह – मंगल

Home / Lucknow / राशिफल-जानिए कैसा रहेगा आपका आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो