scriptहवाई जहाज से यात्रा करने वालों के लिए आई बड़ी खबर, कई फीट ऊंची खतरे में पड़ी जान | passengers faced trouble in indigo flight | Patrika News
लखनऊ

हवाई जहाज से यात्रा करने वालों के लिए आई बड़ी खबर, कई फीट ऊंची खतरे में पड़ी जान

इंडिगो एयरलाइन का है जहां उड़ान से पहले इंडिगो के विमान का एसी खराब होने पर रन-वे पर यात्री बिलकते रहे

लखनऊJul 08, 2019 / 01:57 pm

Ruchi Sharma

indigo

हवाई जहाज से यात्रा करने वालों के लिए आई बड़ी खबर, कई फीट ऊंची खतरे में पड़ी जान

लखनऊ. लंबी यात्रा को आसान करने के लिए यात्री हवाई जहाज में यात्रा करता है। इतना पैसा लगाने के बाद वह सोचता है कि उसे सारी सहूलियत मिले। पर एेसा होता दिखता नहीं है। ताजा मामला इंडिगो एयरलाइन का है जहां उड़ान से पहले इंडिगो के विमान का एसी खराब होने पर रन-वे पर यात्री बिलकते रहे। तो वहीं बेंगलुरु से गोरखपुर आ रहा इंडिगो का बोइंग विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते समय पक्षी से टकरा गया। इससे विमान का संतुलन बिगड़ गया, लेकिन पायलट ने सूझबूझ से विमान को सकुशल रनवे पर उतार लिया।
उड़ान से पहले इंडिगो के विमान का AC खराब

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शाम साढ़े सात बजे विमान को उड़ान भरना था लेकिन, बिना पूर्व सूचना के तीन बार समय आगे बढ़ा दिया। किसी तरह रात नौ बजे विमान में ले जाकर यात्रियों को बैठाया मगर, एसी फेल था। कुछ ही देर में यात्री गर्मी से बेहाल हो गए। हंगामा करने लगे। विमान का दरवाजा खोलकर रन-वे पर उतर आए और घंटों फंसे रहे। बाद में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बसों से शेड्यूल होल्डिंग एरिया में ले जाकर बैठाया गया। देर रात तक विमान उड़ान नहीं भर सका था। यात्रियों का आरोप है, शिकायत पर उनके साथ बदसलूकी भी की गई।
यात्रियों के मुताबिक, पहले एनाउंस हुआ कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 518 रात आठ बजे उड़ान भरेगी। फिर वक्त बढ़ाकर रात 8:40 बजे कर दिया। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया तो उन्हें खराब एसी वाले विमान में बैठा दिया गया। यात्रियों ने कॉकपिट में बैठे पायलटों से बात करनी चाही, लेकिन एयर होस्टेस ने इन्कार कर दिया। रात 11:30 बजे उड़ान का फिर भरोसा दिया गया, मगर ऐसा हुआ नहीं। भीषण गर्मी और बार-बार समय बदलने से परेशान यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। खुद ही विमान का दरवाजा खोला और रन-वे पर आकर बैठ गए। यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंडिगो एयरलाइंस की बदइंतजामी के कारण उनका पूरा शेड्यूल बदल गया। रन-वे पर भी काफी देर तक उन्हें मदद नहीं मिल सकी। इस मामले में एयरलाइन्स के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई मगर, उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
पक्षी से टकराया विमान, बड़ा हादसा टला

बेंगलुरु से गोरखपुर आ रहा इंडिगो का बोइंग विमान रविवार शाम गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते समय पक्षी से टकरा गया। इससे विमान का संतुलन बिगड़ गया, लेकिन पायलट ने सूझबूझ से विमान को सकुशल रनवे पर उतार लिया। विमान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण गोरखपुर से बेंगलुरु की उड़ान रद कर दी गयी हैं। उल्लेखनीय है कि 24 मई को भी दिल्ली से गोरखपुर आ रहा एयर इंडिया का विमान गोरखपुर में लैंड करते समय पक्षी से टकराया था।

Home / Lucknow / हवाई जहाज से यात्रा करने वालों के लिए आई बड़ी खबर, कई फीट ऊंची खतरे में पड़ी जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो