script29 दिसम्बर से शुरू होगी लखनऊ से शारजाह की सीधी उड़ान, शुरू हो गयी है बुकिंग | direct flight started from lucknow to jammu and raipur | Patrika News

29 दिसम्बर से शुरू होगी लखनऊ से शारजाह की सीधी उड़ान, शुरू हो गयी है बुकिंग

locationलखनऊPublished: Dec 12, 2017 12:08:20 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

लखनऊ शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि शारजाह समेत दो शहर जम्मू और रायपुर के सिए सीधी उड़ान अमौसी एयरपोर्ट से होगी।

sharjah flight
करिश्मा लालवानी

लखनऊ. लखनऊ शहर के लोगों को अब शारजाह से सीधी उड़ान भरने का मौका मिलेगा। उनके लिए अच्छी खबर है कि शारजाह समेत दो शहर जम्मू और रायपुर के सिए सीधी उड़ान अमौसी एयरपोर्ट से होगी। ये यात्राएं २९ दिसम्बर से शुरू होंगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग अबी से शुरू हो गयी है। शारजाह का टिकट ९,४९९ रूपये का है, जबकि जम्मू की टिकट का मूल्य ४,२०१२ है और रायपुर का ३, ३०१२ रूपये है। ये दोनों उड़ाने इंडिगो की हैं। लखनऊ से रायपुर की यात्रा तक की यात्रा में एक घंटा २० मिनट का समय लगेगा।
ऐसा होगा लखनऊ से शारजाह की सीधी उड़ान का शेडयूल

लखनऊ से जम्मू, शारजाह और रायपुर, बंगलूरू और देहरादून के लिए उड़ानें २९ दिसम्बर से शुरू होंगी। लखनऊ से हैदराबाद और कोलकाता के लिए २१ दिसम्बर से उड़ान शुरू होगी। शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान ६ई १४०७ चार घंटे और २० मिनट का समय लेगी।
इंडिगो में जुड़ने हैं नए विमान

दिसम्बर से इंडिगो के बेड़े में नए विमान जुड़ रहे हैं। ऐसे में ये पहला मौका होगा जब इंडिगो के लगभग एक हजार विमान हर रोज उड़ान भरेंगें। शारजाह से सीधी उड़ान भरने से खाड़ी देश जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। चौधरीचरण सिंह एयरपोर्ट उत्तर भारत का एख मुख्य बारत बनकर उभर रहा है। हर साल लाखों अंतरराष्ट्रीय और भारतीय यात्री सफर करते हैं। फिलहाल अमौसी एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल से पांच देशों के लिए सीधी उड़ानें हैं। इसमें सुऊदी अरब, अबू धाबी, सिंगापुर, दुबई औऱ औमान शामिल हैं।
शुरू हुईं चार नई उड़ानें

चार नई उड़ानें शुरू हुई हैं। इनका शेडयूल कुछ ऐसा है। ये लखनऊ से शाम 7 बजे और 11:35 बजे चल रही है। इसी तरह बंगलुरू से 8:20 बजे और 16:00 बजे उड़ानें लखनऊ के लिए हैं। ये है लखनऊ से शारजाह तक की सीधी उड़ान भरने का शेडयूल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो