सपा के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के यहां गुरुवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। इस मौके पर एक बार फिर सपा का सबसे बड़ा कुनबा एकत्र हुआ, हालांकि इसमें शिवपाल सिंह यादव शामिल नहीं थे। लखनऊ के अमर शहीद पथ पर अंसल एपीआई में अपर्णा यादव के गृह प्रवेश के दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल सिंह यादव के आगमन की सूचना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव वहां से चले गए। इस दौरान मुलायम सिंह के साथ उनकी पत्नी साधना, अखिलेश यादव, डिंपल यादव भी मौजूद थे। प्रतीक ने अपर्णा के साथ पूजा की। पूजा खत्म होने के बाद डिंपल यादव वहां कार्यकर्ताओं से मिलीं और उनसे बातचीत की। इसके बाद समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े परिवार के लोगों ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
परिवार के लोगों ने ग्रुप फोटो भी खिचवाई
गुरुवार को मुलायम सिंह के छोटे पुत्र प्रतीक यादव ने अंसल एपीआई में अपने नए घर में प्रवेश किया। इस दौरान मुलायम सिंह के साथ उनकी पत्नी साधना, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव भी मौजूद थीं। प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव के साथ पूजा की। अपर्णा और उनके पति प्रतीक ने पूजा अर्चना की। इस दौरान हवन के समय डिम्पल भी उनके साथ हवन करती दिखींं। पूजा खत्म होने के बाद डिंपल वहां कार्यकर्ताओं से मिलीं। इसके बाद समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े परिवार के लोगों ने ग्रुप फोटो भी खिचवाई।

अखिलेश यादव वहां से चले गए
प्रतीक तथा अपर्णा के गृह प्रवेश में उनकी भाभी डिंपल भी अखिलेश यादव के साथ पहुंची। पिंक साड़ी में डिम्पल यादव की मौजूदगी सभी को बहुत भा रही थी। इसी दौरान चाचा शिवपाल सिंह यादव के इस कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना आ गई। यह सूचना मिलते ही अखिलेश यादव वहां से चले गए। शिवपाल ने भी वहां पर सभी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान वह मुलायम सिंह के साथ काफी देर तक थे।
इससे पहले शिवपाल यादव ने भी गृह प्रवेश किया था। शिवपाल को बसपा मुखिया मायावती का खाली बंगला आवंटित हुआ था। जहां पर शिवपाल यादव अपना ऑफिस बनाया है।