scriptभ्रष्टाचार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर लगाए मुर्दाबाद के नारे | congress protest against corruption in lalitpur | Patrika News
ललितपुर

भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर लगाए मुर्दाबाद के नारे

जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी लगातार जिला प्रशासन पर भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रही है

ललितपुरJan 21, 2019 / 04:51 pm

Karishma Lalwani

congress

c a

ललितपुर. जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी लगातार जिला प्रशासन पर भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रही है। ललितपुर में जिला कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी संयुक्त रूप से लगातार पिछले 4 दिनों से घंटाघर पर धरना प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जनपद के आला अधिकारियों की मिलीभगत से व्यापारी सिंडीकेट बनाकर अपना उड़द बेच रहे थे।
पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे

जनपद में बहुत बड़े स्तर पर उड़द खरीद घोटाला हुआ है। किसानों के लिए आया हुआ यूरिया उन तक न पहुंच कर व्यापारियों तक पहुंचता है। व्यापारी इसे बाजार में दे देते हैं। इससे किसानों को बड़ी मात्रा में नुकसान होता है। इसी मामले में घंटाघर मैदान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पुतला दहन कर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। हालांकि पुतला दहन की सूचना पुलिस तक पहुंच चुकी थी और पुलिस उसे रोकने के लिए तत्पर थी। मगर वह तत्पर पुलिस पुतला दहन को रोक न सकी।
अधिकारियों-व्यापारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं

इस मामले में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा का कहना है कि जनपद में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारियों की मिलीभगत से व्यापारियों एवं सत्ताधारी नेताओं के सिंडिकेट ने बहुत बड़ा उड़द खरीद घोटाला किया है, जिसमें अधिकारियों से लेकर नेताओं तक लिप्त हैं। मगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह जनपद में किसानों के लिए यूरिया आया था। मगर एआर व्यापारियों और विभागीय मिलीभगत से नेताओं की मदद से वह पूरा खाद बाजार में बिक गया सहकारी साधन समय तक नहीं पहुंचा। कांग्रेसियों ने कहा कि पुतला दहन के माध्यम से हम जिला प्रशासन को जगाना चाहते हैं और हम इन दोनों ही मामलों की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रही है।

Home / Lalitpur / भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर लगाए मुर्दाबाद के नारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो