scriptकांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ हो चुका है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | cm yogi adityanath accused congress and praised bjp | Patrika News
लखीमपुर खेरी

कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ हो चुका है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चुनाव आयोग द्वारा प्रचार प्रसार पर लगाई गई 72 घंटो की बंदिश हटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में हैं

लखीमपुर खेरीApr 21, 2019 / 05:08 pm

Karishma Lalwani

yogi adityanath

कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ हो चुका है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखीमपुर खीरी. चुनाव आयोग द्वारा प्रचार प्रसार पर लगाई गई 72 घंटो की बंदिश हटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में हैं। खीरी से भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी के साथ निघासन विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी शशांक वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि लंबे समय से राज करने वाली कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ हो चुका है। कांग्रेस का घोषणा पत्र दुश्मन देश जैसा है।
मोदी ने बढ़या भारत का गौरव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को नई पहचान भाजपा ने दी है। देश के लगभग हर कोने में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की लहर है। यूपी में 16 सीटों पर चुनाव हुए हैं और सभी सीटों पर जनता का रुझान भाजपा की तरफ उभर कर आया। योगी ने कहा कि पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का गौरव बढ़ाने के लिए बहुत काम किया है। बड़ी रेल लाइन, मेडिकल कॉलेज, उच्च शिक्षा, युवाओं को रोजगार देने के नाम पर काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उप्र में इनकी लंबी लूट का धंधा बंद होने के बाद अब यह बड़े सपने देख रहे हैं। यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है जिससे लोगों को छलने का प्रयास किया जा रहा है।

Home / Lakhimpur Kheri / कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ हो चुका है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो