scriptफिर प्याज ने किसानों को रूलाया, 1 रुपए किलो में बिका तो मवेशियों के हवाले कर गए… | onion sold on 1 rs per kg | Patrika News
कोटा

फिर प्याज ने किसानों को रूलाया, 1 रुपए किलो में बिका तो मवेशियों के हवाले कर गए…

आवक बढऩे से भाव गिरे

कोटाNov 02, 2018 / 10:00 pm

shailendra tiwari

kota news

फिर किसानों को रूलाया….यहां 1 रुपए किलो में बिका प्याज

भवानीमंडी. किसानों के लिए दिवाली की खुशियों में फिर खलल पड़ गया। सरकारी खरीद में अव्यवस्था के चलते पहले लहसुन, फिर उड़द, सोयाबीन ने किसानों को रुलाया। अब प्याज ने गिरे भावों ने किसानों की आंखों में पानी ला दिया है।
Rajasthan ka Ran : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के इस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, बोलीं, ‘इन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताएं

गत वर्ष प्याज के अच्छे दाम मिले थे और सरकारी खरीद भी हुई थी। इसको देखते हुए किसानों ने प्याज काफी मात्रा में बोया। नई फसल अच्छी भी हुई। थोक मंडी में नए प्याज की आवक बढ़ गई, लेकिन मांग काफी कम हो गई। इससे मंडी में शुक्रवार को थोक भाव में प्याज एक रुपए प्रति किलो से बिका। उच्च क्वालिटी के प्याज भी 5 रुपए किलो से अधिक नहीं बिके। लागत भी नहीं निकले से रुआंसा करीब आधा दर्जन से अधिक किसानों ने मंडी में प्याज नहीं बेचा और 6-7 क्विंटल प्याज मवेशियों के हवाले कर चले गए।
तिल्ली में उछाल, मूंगफली तेलों में भी तेजी

कोटा. भामाशाहमंडी में गुरुवार को विभिन्न कृषि जिसों की 75 हजार बोरी की आवक हुई। धान-(1509) 150, सुगंधा 100, तिल्ली 500, धनिया 100, चना 100 तेज रहा। लहसुन 300 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल रहा। 7 हजार कट्टों की आवक रही। दाल के थोक किराना व्यापारी गौरव जैन ने बताया कि थोक किराना बाजार में माल की डिमांड होने से तुअर दाल 500 व उड़द दाल 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। वहीं व्यापारी दीपक दलाल ने बताया कि गुजरात में वायदा तेज होने से मूंगफली तेलों में 25 रुपए प्रति टिन की तेजी देखी गई। शक्कर में 20 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी रही।

भाव: गेहंू मिल क्वालिटी 1800 से 1925, लोकवान 1750 से 2000, पीडी 1850 से 2200, गेंहू टुकड़ी 1900 से 2101, धान सुगंधा 1800 से 2400, पूसा-1 2000 से 2750, पूसा-4 (1121) 2200 से 3201, धान-(1509) 2100 से 2951, सोयाबीन 2700-3200, सरसों 3500 से 3800, अलसी 3400 से 3800, तिल्ली 10000 से 13900, मैथी 2500 से 3550, कलोंजी 6500 से 9300, धनिया बादामी 3800 से 4750, ईगल 4000 से 5000, रंगदार 4500 से 5800, मूंग 3500 से 4800, उड़द 1500 से 4100, चना 3300 से 3800, चना काबली 4000 से 5000, चना पेप्सी 3300 से 3800, चना मौसमी 3000 से 3750, मसूर 3000 से 3500, ग्वार 2500 से 4100, मक्का नई 1100 से 1470, जौ 1400 से 1850, ज्वार 1300 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन): सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1380, चम्बल 1360, सदाबहार 1285, परम्परा 1285, लोकल 1245, दीपज्योति 1310, सरसों स्वास्तिक 1540, अशोका सरसों 1470, अलसी 1590 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 1905, स्वास्तिक निवाई 1700, कोटा स्वास्तिक 1675, शुभ-लाभ 1670, सोना सिक्का 1770, वीर हनुमान 1560 वनस्पति घी: स्कूटर 1015, अशोका 1015, रथ 1280, सुमन 970 रुपए प्रतिटिन।
देसी घी: मिल्क फूड 4700, कोटा फ्रेश 4540, पारस 4620, नोवा 4650, कृष्णा 4680, अमूल 5520, सरस 5450 प्रति टिन।
चीनी : 3470-3520 प्रति क्विंटल।

चावल-दाल: बासमती चावल 7000-8000, डबल टुकड़ी 4600- 6000, कणी 2400-4100, गोल्डन बासमती साबुत 6000- 8000, डबल टुकड़ी 4500-5500, कणी 2500-3500, तुअर 5700-6700, मूंग दाल 6000-6800, मूंग मोगर 6100-7300, उड़द दाल 5100-6000, उड़द मोगर 4800-6800, मसूर मलका 4700-5100,चना दाल 4900-5300, पोहा 3100-3900 रुपए प्रति क्विंटल।

Home / Kota / फिर प्याज ने किसानों को रूलाया, 1 रुपए किलो में बिका तो मवेशियों के हवाले कर गए…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो