scriptबैंकों की हड़ताल को लेकर आई बड़ी खबर, एक अक्टूबर से अलग अलग बैंकों में रहेगी हड़ताल | Big news regarding bank strike, bank employee union decide to strike | Patrika News
कोटा

बैंकों की हड़ताल को लेकर आई बड़ी खबर, एक अक्टूबर से अलग अलग बैंकों में रहेगी हड़ताल

कोटा. बैंक कर्मी संगठन एआईबीईए की ओर से सरकार की कर्मचारी नीतियों के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है, जिसके तहत 1 अक्टूबर से बैंककर्मी आंदोलन करेंगे। राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के सचिव पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि बैंक शाखाओं में लगातार कार्य में बढ़ोतरी, व्यवसाय में वृद्धि के चलते स्टाफ की कमी के चलते लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है।

कोटाSep 29, 2023 / 08:14 pm

Deepak Sharma

bank_strike.jpg

कोटा. बैंकों की हड़ताल को लेकर आई बड़ी खबर, एक अक्टूबर से अलग अलग बैंकों में रहेगी हड़ताल. बैंक कर्मी संगठन एआईबीईए की ओर से सरकार की कर्मचारी नीतियों के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है, जिसके तहत 1 अक्टूबर से बैंककर्मी आंदोलन करेंगे। राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के सचिव पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि बैंक शाखाओं में लगातार कार्य में बढ़ोतरी, व्यवसाय में वृद्धि के चलते स्टाफ की कमी के चलते लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है।


एआईबीईए के आह्वान पर 1 अक्टूबर से बैंक में नियत समय के बाद काम नहीं करना, धरना, प्रदर्शन व अलग-अलग दिन बैंकों में हड़ताल व 2 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन के प्रांतीय वाइस चेयरमैन ललित गुप्ता, उप महासचिव डीएस साहू, संगठन सचिव आरबी मालव, क्षेत्रीय सचिव हेमराज सिंह गौड़, यतीश शर्मा व अमित पंचौली ने आन्दोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग दिन हड़ताल रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो