scriptजो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं, मंदिर निर्माण में कांग्रेस को बताया सबसे बड़ी बाधा, योगी ने ये भी कहा… | Chhattisgarh Election - Yogi Adityanath arrived in Korba | Patrika News
कोरबा

जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं, मंदिर निर्माण में कांग्रेस को बताया सबसे बड़ी बाधा, योगी ने ये भी कहा…

– प्रकृतिक संसाधन यहां के लोगों की खुशहाली के लिए, कांग्रेसी विधायक की लूट खसोट के लिए नहीं

कोरबाNov 14, 2018 / 06:43 pm

Shiv Singh

जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं, मंदिर निर्माण में कांग्रेस को बताया सबसे बड़ी बाधा, योगी ने ये भी कहा...

जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं, मंदिर निर्माण में कांग्रेस को बताया सबसे बड़ी बाधा, योगी ने ये भी कहा…

कोरबा. भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा व सीधा हमला किया है। राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस को सबसे बड़ी बाधा बताया है। उन्होंने कांग्रेस पर भाषा व जाति के आधार पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए अलगाव वाद, माओवाद और आतंकवाद के लिए कांग्रेस के शासन की खामी को बताया। योगी ने कहा कि कांग्रेस स्वंय बीमार है। उसने जहां भी शासन किया राज्यों को बीमारू बना दिया।
बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा की कोरबा सीट से भाजपा प्रत्याशी विकास महतो के लिए घंटाघर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। राम मंदिर का मुद्दा जोर शोर से उठाते हुए कहा कि जो राम का नहीं है वो हमारे किसी काम नहीं है। कहा कि राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा है, उसे सत्ता में आने का अवसर नहीं मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें
Video- कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद दिया तो भाजपा की सरकार ने विकास को गति, योगी ने ये भी कहा…

जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं, मंदिर निर्माण में कांग्रेस को बताया सबसे बड़ी बाधा, योगी ने ये भी कहा...
योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का गठन होने से पहले और गठन के बाद कांग्रेस ने तीन साल शासन किया। राज्य को बीमारू बना दिया। कांग्रेस स्वंय बीमार है। उसने जहां जहां शासन किया राज्यों को बीमारू बनाया। कांग्रेस की बीमारी वंशानुगत है। कांग्रेस की शासन में अलगाव वाद, उग्रवाद और नक्सल वाद फैला। कांग्रेस ने मजहब धर्म, जाति व सांप्रदाय के आधार पर समाज को बांटकर बीमार कर दिया।
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने १५ साल के शामन में बीमारू राज्य से विकाससील राज्यों की श्रेणी में खड़ा किया है। प्रदेश की रमन सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया। गरीबों को सस्ता आनाज दिया। किसानों को समर्थन मूल्य से अधिक दाम दिया। किसानों को बोनस दिया। गरीबों के घर में गैस चूल्हा पहुंचाया। कार्यक्रम को सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, अशोक मोदी ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, नवीन पटेल, श्याम बाई कंवर, देवेन्द्र पांडे, राजेन्द्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व योगी को सुनने आए लोग उपस्थित थे।

यहां की प्राकृतिक संसाधन कांग्रेसी विधायक की लूट खसोट के लिए नहीं
सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेसी विधायक पर हमला बोला। कहा कि यहां के प्राकृतिक संसाधन लोगों की खुशहाली के लिए है। किसी कांग्रेसी विधायक की लूट खसोट के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि पिछली बार कांग्रेस को जीता कर धोखा हो गया था। लोकतंत्र भूल सुधार के लिए है। उन्होंने लोकतंत्र को घोटालेबाजों का तंत्र नहीं बनने देने के लिए भाजपा प्रत्याशी विकास महतो को कमल छाप पर वोट करने के लिए कहा।

देश में संकट के समय राहुल ननीहाल चले जाते हैं
मंच से योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कहा कि देश पर जब भी संकट आता है, राहुल गांधी इटली अपने ननीहाल चले जाते हैं। लोगों की सुरक्षा भाजपा करती है। फिर वोट कांग्रेस को क्यों देना?

प्रत्याशी विकास ने मांगा मौका
लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी विकास महतो ने एक मौका मांगा। उन्होंने कहा कि दो बार आप लोगों ने कांग्रेस को वोट देकर विधायक बनाया। इस बार भाजपा को मौका दीजिए।

Home / Korba / जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं, मंदिर निर्माण में कांग्रेस को बताया सबसे बड़ी बाधा, योगी ने ये भी कहा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो