scriptविधाननगर से 17 लीटर कोडिन फास्फेट जब्त | Seized 17 liters of codin phosphate from Vidhan Nagar | Patrika News
कोलकाता

विधाननगर से 17 लीटर कोडिन फास्फेट जब्त

-पुलिस ने चलाया तीन थाना इलाकों में छापामारी अभियान

कोलकाताNov 21, 2018 / 03:08 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

विधाननगर से 17 लीटर कोडिन फास्फेट जब्त

 

-तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी
-फैल रहा है इस कोडिन फास्फेट मादक का बाजार

विधाननगर . विधाननगर के तीन थाना इलाकों से तकरीबन 17 लीटर कोडिन फास्फेट नामक मादक जब्त किया गया। इसके साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। हाल ही में विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से तीन थाना इलाक ों में जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाया गया था। जिसमें पुलिस को व्यापक सफलता मिली। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राजारहाट थाना इलाके से 5 लीटर 800 ग्राम कोडिन फास्फेट मादक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम शहनवाज गाजी (26) है। वह दक्षिण 24 परगना के मंदिर बाजार का रहने वाला है। न्यूटाउन थाना इलाके से पुलिस ने नरेन्द्रपुर के रहने वाले शाहीदअली मण्डल (28) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 लीटर 100 मिली लीटर कोडिन फास्फेट जब्त किया गया है। इसके अलावा लेकटाउन थाना इलाके में भी छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। दक्षिण दाड़ी 24 नम्बर रेल गेट के पास छापेमारी कर शकील मीर (26) नामक युवक को कोडिन फास्फेट बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 5 लीटर 2 मिली लीटर कोडिन फास्फेट मादक जब्त किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लगातार इस संबंध में सूचना मिल रही थी, इसलिए हमने इलाके में छापेमारी की और इसमें हमें सफलता भी मिली। आगे भी इस सिलसिले में कार्रवाई की जाएगी।

 

डकैती करने से रोकने पर महिला की हत्या

बादूडिय़ा . उत्तर 24 परगना के बादूडिय़ा आठ नम्बर वार्ड में डकैतों का विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का नाम पुष्पारानी है। कुछ दिनों से उनके घर में मरम्मत का काम चल रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका का पति कोलकाता में नौकरी करता है और बेटा बाहर गया हुआ था। मृतका सोमवार को घर में अकेली ही थी। डकैतों ने विरोध करने पर उनकी गला घोंट कर हत्या कर दी। देर रात को बेटा घर पहुंचा तो देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त है। आल्मारियां खुली हुई थी। मां जमीन पर गिरी पड़ी है। बेटे ने पिता को फोन करके बुलाया। मौके पर पुलिस पहुंची। सूत्रों के अनुसार घर में कई दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। संदेहव्यक्त किया जा रहा है कि मरम्मत करने वालों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार को उनके काम पर न आने से पुलिस को उनकी संलिप्त्ता का संदेह पक्का हो गया।

Home / Kolkata / विधाननगर से 17 लीटर कोडिन फास्फेट जब्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो