scriptभाजपा के प्रस्तावित बंद पर ममता के कड़े तेवर | Mamata Banerjee wouldn't allow Bandh in West Bengal | Patrika News
कोलकाता

भाजपा के प्रस्तावित बंद पर ममता के कड़े तेवर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्लामपुर काण्ड के खिलाफ 26 सितम्बर को प्रदेश भाजपा के प्रस्तावित 12 घंटे के बंद पर कड़ा तेवर दिखाया है।

कोलकाताSep 22, 2018 / 10:16 pm

Prabhat Kumar Gupta

kolkata west bengal

भाजपा के प्रस्तावित बंद पर ममता के कड़े तेवर

-कहा, बंगाल में नहीं चलेगी साम्प्रदायिकता की राजनीति
– इटली के मिलान शहर से भाजपा पर किया प्रहार

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्लामपुर काण्ड के खिलाफ 26 सितम्बर को प्रदेश भाजपा के प्रस्तावित 12 घंटे के बंद पर कड़ा तेवर दिखाया है। विदेश यात्रा के दौरान शनिवार को इटली के मिलान शहर से भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में साम्प्रदायिकता की राजनीति नहीं चलेगी। राज्य में किसी तरह का बंद नहीं होगा। राज्य प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से इसका मुकाबला करेगा। इस्लामपुर की घटना को दुर्भाग्यजनक करार देते ममता ने कहा कि छात्रों को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) राजनीति कर रही है। घटना के पीछे किराये पर लाए गए भाजपा के आतंकियों का हाथ है। इसकी जिम्मेवारी पार्टी और संघ को लेनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि दोनों छात्रों की साजिश के तहत हत्या की गई है। घटना के लिए दोषी नेताओं की गिरफ्तारी जरूरी है। बंद को लेकर खिलवाड़ हो रहा है। राज्य सरकार किसी भी तरह के बंद की अनुमति नहीं देगी। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में साम्प्रदायिकता और विभाजन की राजनीति नहीं चल सकती। राज्य सरकार किसी भी दल के आहूत बंगाल बंद का शांतिपूर्वक तरीके से मुकाबला करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के खिलाफ प्रचार करने का आग्रह किया।
उर्दू शिक्षक की नियुक्ति पर बाधा-
इस्लामपुर के उक्त स्कूल में उर्दू शिक्षक की नियुक्ति में बाधा देने की घटना पर मुख्यमंत्री ने चेतावनी के स्वर में कहा कि पश्चिम बंगाल में साम्प्रदायिक और दंगे की राजनीति नहीं चलेगी। कारण पश्चिम बंगाल देश के दूसरे राज्यों जैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की घटना से लोगों का ध्यान हटाने केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगी संगठन इस तरह की राजनीति कर रहे हैं। तृणमूल सुप्रीमो ने इस संदर्भ में अपने पार्टीजनों को इस तरह के फंदे में पैर नहीं डालने की सलाह दी है।

Home / Kolkata / भाजपा के प्रस्तावित बंद पर ममता के कड़े तेवर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो