scriptइस सर्द महीने में गर्माने वाली है बंगाल की राजनीति जानिए क्यों | bjp rath yatra in west bengal will dominate politics this month | Patrika News
कोलकाता

इस सर्द महीने में गर्माने वाली है बंगाल की राजनीति जानिए क्यों

दिसम्बर में जहां राज्य के कई हिस्सों में पारा लुढक़ने के आसार हैं तो राज्य की राजनीति का पारा चढऩे की उम्मीद है। सर्दी के बीच भाजपा अपनी रथयात्राएं शुरू करेगी। कूचबिहार, गंगासागर और बीरभूम से शुरू होने वाली यात्राओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के बड़े नेता हिस्सा लेंगे

कोलकाताDec 04, 2018 / 09:36 pm

Paritosh Dube

kolkata

इस सर्द महीने में गर्माने वाली है बंगाल की राजनीति जानिए क्यों

– भाजपा के मिशन बंगाल का होगा आगाज, पार्टी के केन्द्रीय नेता करेंगे 100 से ज्यादा सभाएं

कोलकाता. दिसम्बर में जहां राज्य के कई हिस्सों में पारा लुढक़ने के आसार हैं तो राज्य की राजनीति का पारा चढऩे की उम्मीद है। सर्दी के बीच भाजपा अपनी रथयात्राएं शुरू करेगी। कूचबिहार, गंगासागर और बीरभूम से शुरू होने वाली यात्राओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत कई केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के बड़े नेता हिस्सा लेंगे। जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी की तीन ठिकानों से निकलने वाली रथयात्रा उसके मिशन बंगाल का हिस्सा है। जिसके अंतर्गत उसने राज्य की 42 में से 22 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है। मिशन बंगाल पार्टी की पूर्वी भारत पर फतेह अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पार्टी का मानना है कि देश के पूर्वी हिस्से में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उसे बढ़त बनानी होगी।
मोदी और योगी तोड़ेंगे ममता का तिलस्म
भाजपा के बंगाल के रणनीतिकारों के मुताबिक राज्य में भाजपा अब तृणमूल कांग्रेस को चुनौती दे रही है। बीते कई चुनाव में वाममोर्चे और कांग्रेस को पीछे छोडक़र भाजपा ने राज्य में दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में खुद को प्रतिष्ठित कर लिया है। दिसम्बर से शुरू होने वाली पार्टी की रथयात्रा राज्य में तृणमूल कांग्रेस के एकाधिकार को न सिर्फ चुनौती देगी बल्कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों को गति देगी। भाजपा के इस अभियान को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बंगाल के राजनीतिक मैदान में उतरकर ममता के खिलाफ ताल ठोंकेंगे। तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आकर पार्टी की रणनीति बना रहे रणनीतिकार के मुताबिक मुकुल राय प्रधानमंत्री मोदी की राज्य में प्रस्तावित चार और मुख्यमंत्री योगी की प्रस्तावित छह सभाओं के बाद राज्य में ममता बनर्जी का तिलस्म टूटना शुरू हो जाएगा।
सौ बड़ी सभाओं का लक्ष्य
भाजपा के रणनीतिकारों के मुताबिक रथयात्रा में पार्टी के देश भर के बड़े भाजपा नेता, केन्द्रीय मंत्रियों की 100 से ज्यादा बड़ी सभाएं प्रस्तावित की गई हैं। प्रत्येक सभा के लिए स्थानीय नेतृत्व को पाबंद किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन सभाओं से जोडऩे की योजना बनाई जा रही है। इस काम में शाखा संगठनों को भी जोड़ा जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद बंगाल में कैंप करेंगे।
एसी बसें बनेंगी भाजपा रथ

भाजपा प्रदेश मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी की तीन जगहों से निकलने वाली रथयात्राओं के लिए आधुनिक रथ दिल्ली, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से रवाना हो गए हैं। एसी बसों को मोडिफाय कर तैयार किए गए रथ सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। रथ में मोबाइल कार्यालय उन्नत सूचना तकनीक के साधनों से लैस होगा। आराम के लिए लाउंज होगा। बॉयो ट्वायलेट की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही रोलिंग स्टेज की भी व्यवस्था होगी। जिसमें ध्वनि विस्तारक प्रणाली भी सम्मिलित होगी।
भाजपा नेताओं के प्रस्तावित कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- दुर्गापुर, मालदह, श्रीरामपुर, कृष्णनगर

योगी आदित्यनाथ – आसनसोल, बांकुड़ा, झाडग़्राम, बैरकपुर, हावड़ा और सिलीगुड़ी
नितिन गडकरी – हुगली, गार्डनरीच

स्मृति ईरानी – जादवपुर, उत्तर कोलकाता, डायमंड हार्बर
विप्लव देव – दुर्गापुर, घाटाल, मालदह, जलपाईगुड़ी, मथुरापुर और बोलपुर
राजनाथ सिंह – रायगंज, पुरुलिया, बशीरहाट और बनगांव
अरुण जेटली – दमदम

इनके अलावा जेपी नड्डा, मनोज तिवारी, सुषमा स्वराज, हेमामालिनी

रथयात्रा का प्रस्तावित कार्यक्रम

7 दिसंबर– कूचबिहार से

9 दिसंबर – गंगासागर से
14 दिसंबर -बीरभूम के तारापीठ से

Home / Kolkata / इस सर्द महीने में गर्माने वाली है बंगाल की राजनीति जानिए क्यों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो