scriptथाने से सटे राष्ट्रीयकृत बैंक में 5 लाख की डकैती | bank robbery in midnapore | Patrika News
कोलकाता

थाने से सटे राष्ट्रीयकृत बैंक में 5 लाख की डकैती

पूर्व मिदनापुर जिले के मारीशदा थाना संलग्न इलाके में सोमवार की देर रात एक राष्ट्रीयकृत बैंक में डकैती की घटना घटी। मंगलवार की सुबह 10 बजे के करीब बैंक के कर्मचारी जब बैंक खोलने पहुंचे तो बैंक का शटर खुला हुआ पाया।

कोलकाताJan 16, 2019 / 05:07 pm

Jyoti Dubey

 Kolkata, West Bengal, India

थाने से सटे राष्ट्रीयकृत बैंक में 5 लाख की डकैती

कोलकाता. मिदनापुर जिले के मारीशदा थाना संलग्न इलाके में सोमवार की देर रात एक राष्ट्रीयकृत बैंक में डकैती की घटना घटी। मंगलवार की सुबह 10 बजे के करीब बैंक के कर्मचारी जब बैंक खोलने पहुंचे तो बैंक का शटर खुला हुआ पाया। उसमें लगे ताले बगल में फेंके हुए थे। उन्होंने तत्परता के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के साथ बैंक कर्मचारी जब बैंक के अंदर पहुंचे तो उन्होंने लॉकर टूटा हुआ पाया। उसमें से 50 लाख रूपए गायब थे। घटना की जांच में जुटी पुलिस के अनुसार बैंक से डकैतों ने रूपयों के साथ ही सीसीटीवी कैमरे और कम्पयूटर के डाटा भी गायब कर दिए हैं। गौरतलब है कि घटना के बाद स्थानीय लोग यही सवाल उठ रहे हैं कि थाने से सटे बैंक में इतनी बड़ी डकैती की घटना कैसे घट गई। घटना की वजह से स्थानीय लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Home / Kolkata / थाने से सटे राष्ट्रीयकृत बैंक में 5 लाख की डकैती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो