scriptसड़क हादसे में 1 की मौत, 2 घायल | 1 dead, 2 injured in road accident | Patrika News
कोलकाता

सड़क हादसे में 1 की मौत, 2 घायल

नदिया के नक्कासी पाड़ा की घटना

कोलकाताJan 27, 2019 / 05:05 pm

Vanita Jharkhandi

– उसकी पत्नी समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें शक्तिनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है


नदिया . नदिया जिला के नक्कासी पाड़ा इलाके में शुक्रवार की सुबह चिकित्सक के पास जा रहे दम्पती सड़क हादसे का शिकार हो गए। मौके पर ही पति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए है। मृतक का नाम कमाल शेख (30) है। घटना नक्कासी पाड़ा थाना इलाके के सोनाडांगा से गुजरने वाले 34 नंबर राष्ट्रीय मार्ग पर घटी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कमाल अपनी पत्नी आम्कि के साथ बाइक पर शुक्रवार की सुबह बेतुआ डिहरी स्वास्थ्य केन्द्र जा रहे थे। उसी समय सामने से आ रहे वाहन से उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर ही कमाल की मौत हो गई। उसकी पत्नी समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें शक्तिनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नक्कासी पाड़ा थाने की पुलिस ने गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Kolkata / सड़क हादसे में 1 की मौत, 2 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो