scriptलोकसभा चुनाव में जीत के लिये जुटी राजा भैया की पार्टी, ऐसे करा रही विरोधियों को ताकत का अहसास | Raja bhaiya jansatta dal campaign for Loksabha election 2019 | Patrika News
कौशाम्बी

लोकसभा चुनाव में जीत के लिये जुटी राजा भैया की पार्टी, ऐसे करा रही विरोधियों को ताकत का अहसास

संभावित प्रत्याशी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है जनसंपर्क अभियान

कौशाम्बीJan 17, 2019 / 06:09 pm

Akhilesh Tripathi

Raja bhaiya

राजा भैया

कौशाम्बी. लोकसभा चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जनसत्ता दल ने अभी से ही कमर कस लिया है। कौशाम्बी प्रभारी व पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार लगातार नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क कर रहे हैं। युवाओं की टीम के सहारे पार्टी लगातार वाहन जुलूस निकाल अपनी उपस्थिति लोगों के बीच दर्ज करा रहे हैं। कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज सिंह उर्फ राजा भैया ने डेढ़ महीने पहले ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन कर विपक्षियों की नींद उड़ा दिया। जनसत्ता दल में सपा, भाजपा व कांग्रेस पार्टी के कई धुरंधर शामिल हो गए। पार्टी के जिला इकाई का गठन भले ही अभी तक नही हुआ लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लिया गया है।
Raja bhaiya party
 

पार्टी के जिला प्रभारी कौशाम्बी के पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार लगातार जिले के विभिन्न इलाकों का दौरा कर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। शैलेन्द्र कुमार कौशाम्बी संसदीय सीट से जनसत्ता दल के संभावित उम्मीदवार है। जनसत्ता दल जिले के विभिन्न गांवों, कस्बो में नुक्कड़ सभा कर अपनी व पार्टी की नीतियों के बाबत आम जन को बता रहे हैं। जनसत्ता दल के युवा मोर्चा भी जोशीले अंदाज में जनता के बीच कभी बाइक जुलूस तो कभी पैदल जुलूस निकाल अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं।
Raja bhaiya party
 

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह पूर्व में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में उनकी पुरानी टीम उनके साथ जिले के कोने कोने तक पहुंच कर पार्टी के पक्ष में लहर बना रहे हैं। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह का कहना है कि युवाओं की ऊर्जा पार्टी के लिए सबसे अहम है। इसी ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।
BY- SHIV NANDAN SAHU

Home / Kaushambi / लोकसभा चुनाव में जीत के लिये जुटी राजा भैया की पार्टी, ऐसे करा रही विरोधियों को ताकत का अहसास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो