scriptप्रियंका की एंट्री के बाद एक्शन में आए सपा-बसपा, कानपुर से साइकिल तो देहात में हाथी दहाड़ेगा | samajwadi party and bsp alliance seat distribution list | Patrika News
कानपुर

प्रियंका की एंट्री के बाद एक्शन में आए सपा-बसपा, कानपुर से साइकिल तो देहात में हाथी दहाड़ेगा

अखिलेश यादव और मायावती ने सीटों की किया बंटवारा, कानपुर नगर से सपा तो अकबरपुर से लड़ेगी बसपा, के अलावा ये रही यूपी की पूरी लिस्ट।

कानपुरFeb 21, 2019 / 05:23 pm

Vinod Nigam

samajwadi party and bsp alliance seat distribution list

प्रियंका की इंट्री के बाए एक्शन में सपा-बसपा आई , कानपुर से साइकिल तो देहात में दहाड़ेगा हाथी

कानपुर। प्रियंका गांधी की राजनीति में इंट्री के बाद सपा-बसपा के नेता भी एक्शन में आ गए हैं। गुरूवार को दोनों पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और मायावती ने सीटों का बंटवारा कर कौन-किस सीट से चुनाव लड़ेगा उसकी घोषणा कर दी। कानपुर नगर में साइकिल तो अकबरपुर-रनियां में हाथी दहाड़ेगा। वहीं यदि कानपुर-बुदंलखंड परिक्षेत्र की 10 लोकसभा सीटों की बात की जाए जो झांसी और बांदा सपा तो वहीं, जलौन व हमीरपुर सीट बसपा के खाते में गई है।

38 पर सपा बसपा तो 37 में सपा
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में गठबंधन करने वाले समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के बीच आज सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों पार्टी मिलकर 75 सीट पर चुनाव लड़ेंगी। बहुजन समाज पार्टी 38 पर तथा समाजवादी पार्टी 37 सीट पर चुनाव लड़ेगी। कानपुर नगर, कन्नौज, इटावा, झांसी और बांदा से समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। वहीं जालौन, हमीरपुर, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात और फतेहपुर सीट बसपा के खाते में गई है। दानों दलों ने पांच-पांच सीटें ली हैं।

दावेदार सक्रिय
लोकसभा चुनाव में गठबंधन में कानपुर लोकसभा सीट सपा के खाते में गई है। जिसके चलते पार्टी में एकाएक टिकट के दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। पूर्व मंत्री और पूर्व जिलाध्यक्ष समेत आधा दर्जन टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं। टिकट के लिए हाईकमान से संपर्क साध रहे हैं। सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी यहां से कांग्रेस के एक ब्राम्हण चेहरे को टिकट दे सकती है। बतादें 2014 के लोकसभा चुनाव में कानपुर नगर से कांग्रेस दूसरे तो बसपा तीसरे और समाजवादी पार्टी चौथे नंबर पर रही थी। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी विजयी हुए।

सपा को मिलीं ये सीटें
लिस्ट के अनुसार कैराना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गाजियाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, खीरी, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, इटावा, कन्नौज, कानपुर, झांसी, बांदा, कौशाम्बी, फूलपुर, इलाहाबाद, बाराबंकी, फ़ैजाबाद, बहरैच, गोंडा, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्टसगंज सीट से सपा चुनाव लड़ेगी।

इन सीटों पर लड़ेगी बसपा
जबकि सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर सिकरी, आंवला, शाहजहांपुर, धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख मोहनलालगंज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, अम्बेडकरनगर, कैसरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, घोसी, सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, भदोही से बसपा के उम्मीदवार चुनाव के मैदान में होंगे।

Home / Kanpur / प्रियंका की एंट्री के बाद एक्शन में आए सपा-बसपा, कानपुर से साइकिल तो देहात में हाथी दहाड़ेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो