scriptइस गांव में होता था इन प्रतिबंधित पशुओं की हत्या का खेल, दो महिलाएं भी चढ़ी पुलिस के हत्थे | murder of bounded cattle here police arrest hadkamp kanpur dehat | Patrika News
कानपुर

इस गांव में होता था इन प्रतिबंधित पशुओं की हत्या का खेल, दो महिलाएं भी चढ़ी पुलिस के हत्थे

छापेमारी के दौरान आरोपी भाग निकले लेकिन घर घर तलाशी में प्रतिबंधित मांस व औजार सहित दो महिलाओं फहमीदा व रेशमा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कानपुरJun 07, 2019 / 02:48 pm

Arvind Kumar Verma

govadh

इस गांव में होता था इन प्रतिबंधित पशुओं की हत्या का खेल, दो महिलाएं भी चढ़ी पुलिस के हत्थे

कानपुर देहात-उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद गौवध नियंत्रण के लिए पुरजोर कोशिश शुरू की गई। जबकि सरकार ने पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की सख्त हिदायत दे रखी है। पुलिस की सक्रियता के बावजूद आये दिन प्रतिबंधित मवेशी के मांस बरामद या पाये जाने की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसी ही एक और घटना कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में सामने आई। यहां बलहरामऊ गांव में एक किसान के घर के बाहर बंधे पालतू मवेशी को अल्ताफ ने चोरी कर तालाब किनारे ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
घटना के संबंध में पूंछतांछ में युवक ने अन्य लोगों के भी होने की बात बताई। इस पर पुलिस फोर्स ने महमूदापुर गांव में घरों में छापेमारी की। भारी पुलिस बल को देख आरोपी तो भाग निकलने में कामयाब हुए लेकिन दो महिलाएं प्रतिबंधित मांस व औजार सहित गिरफ्तार की गई। दरअसल बलहरामऊ गांव निवासी कालिका प्रसाद के घर के बाहर उनका पालतू प्रतिबंधित मवेशी बंधा था। जिसकी चोरी करके उसे महमूदापुर के लोगों ने गांव किनारे तालाब पर ले जाकर हत्या कर दी गयी थी। मामले की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे सीओ डेरापुर की छानबीन शुरू की।
जिसमें महमूदापुर के अल्ताफ व अन्य करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के देखे जाने की बात सामने आई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी अल्ताफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में अन्य आरोपियों की तलाश में महमूदापुर में छापेमारी के दौरान आरोपी भाग निकले लेकिन घर घर तलाशी में प्रतिबंधित मांस व औजार सहित दो महिलाओं फहमीदा व रेशमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डेरापुर ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ भी गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। अन्य आरोपित की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

Home / Kanpur / इस गांव में होता था इन प्रतिबंधित पशुओं की हत्या का खेल, दो महिलाएं भी चढ़ी पुलिस के हत्थे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो