scriptकरिश्मा ने कहा अजय कपूर कांग्रेस की दीवार, हार से डरी बीजेपी फैला रही झूठी अफवाह | karishma thakur big statement on congress leader ajay kapoor | Patrika News
कानपुर

करिश्मा ने कहा अजय कपूर कांग्रेस की दीवार, हार से डरी बीजेपी फैला रही झूठी अफवाह

कांग्रेस उम्मीदवार ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया, पूर्व विधायक कांग्रेस के पुराने सारथी, गोविंद नगर सीट पर जीतेगी पार्टी।

कानपुरSep 21, 2019 / 05:02 pm

Vinod Nigam

करिश्मा ने कहा अजय कपूर कांग्रेस की दीवार, हार से डरी बीजेपी फैला रही झूठी अफवाह

करिश्मा ने कहा अजय कपूर कांग्रेस की दीवार, हार से डरी बीजेपी फैला रही झूठी अफवाह

कानपुर। पूर्व विधायक अजय कपूर के भाजपा में जाने को लेकर कांग्रेस की उम्मीदवार करिश्मा टाकुर ने एक बयान देकर इस पर विराम लगा दिया है। करिश्मा ने कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओं को पहली बार इस सीट पर हार का डर सता रहा है और इसी के चलते इन्हीं के कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। पूर्व विधायक का कांग्रेस से पुरारा रिश्ता है और वह कभी भी संप्रदायिक ताकतों के साथ नहीं जा सकते। उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी चुनाव के मैदान में है और बीजेपी को हरारी हार उठानी पड़गी।

तो हो गई थी हलचल तेज
लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं खूब चल रही थीं। शुक्रवार को फिर सोशल मीडिया पर उनके भाजपा में जाने की बातें वायरल हुईं तो राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई। प्रियंका गांधी के साथ बैठक से दिल्ली से कानपुर आई गोविंद नगर सीट की प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने इसे बीजेपी की साजिश करार देते हुए सिर्फ अफवाह करार दिया। करिश्मा ने कहा कि पूर्व विधायक कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं और उन्होंने छात्र जीवन से ही पार्टी के लिए एक छोटे से कार्यकर्ता के तौर पर काम कर तीन बार विधायक चुने गए।

कौन हैं अजय कपूर
अजय कपूर ने अपनी राजनीति की शुरूआत एक छोटे से कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस पार्टी से शुरू की। वह तीन बार कांग्रेस के सिंबल से विधायक चुने गए। पूर्व विधायक अजय कपूर और पूर्वमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के बीच अनबन की अक्सर चर्चाएं होती थी। लोकसभा चुनाव में भीतरघात के डर के कारण श्रीप्रकाश जायसवाल के कहने पर कांग्रेस ने अजय कपूर को राष्ट्रीय सचिव बनाकर बिहार में लोकसभा चुनाव का प्रभारी बना दिया था। मतगणना के बाद अजय कपूर के कईबार भाजपा में शामिल होने की बातें सामनें आती रहीं, पर ऐसा हुआ नहीं।

जन प्रिय नेता
करिश्मा ठाकुर ने बताया कि पूर्व विधायक अजय कपूर ने खुद मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि मैं कांग्र्रेस में ही हूं। किसी अन्य राजनीतिक दल में जाने के बारे में सोच भी नहीं सकता। पूर्व विधायक कानपुर के ही नहीं प्रदेश के जनप्रिय नेता हैं। विधायक रहते हुए जितनें कार्य उन्होंने करवाए, वह एक रिकोर्ड है। जबकि 2012 से लेकर 2019 तक इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। मूलभूति समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। यदि राजनीतिक दल के नेता आवाज उठाते हैं तो उन्हें फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं।

Home / Kanpur / करिश्मा ने कहा अजय कपूर कांग्रेस की दीवार, हार से डरी बीजेपी फैला रही झूठी अफवाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो