scriptरात में खेत की पहरेदारी कर रहे पति-पत्नी पर नकाबपोशों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर | Masked attacked with husband and wife by knife in kanker CG | Patrika News
कांकेर

रात में खेत की पहरेदारी कर रहे पति-पत्नी पर नकाबपोशों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

खेत की पहरेदारी कर रहे दम्पति पर अज्ञात नकाब पोशों ने जानलेवा हमला कर दिया है।

कांकेरJan 19, 2019 / 01:26 pm

Deepak Sahu

crime news

रात में खेत की पहरेदारी कर रहे पति-पत्नी कर नकाबपोशों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

पखांजुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले खेत की पहरेदारी कर रहे दम्पति पर अज्ञात नकाब पोशों ने जानलेवा हमला कर दिया है। यह मामला बांदे थाना क्षेत्र के पिंडकसा गांव का है।

नकाब पोशों ने किया चाकू से हमला
मिली जानकारी के अनुसार संनुराम करंगी उम्र 65 बर्ष और पत्नी सुन्नीबाई उम्र 60 बर्ष हर रोज की तरह अपने मक्का की खेती मे पहरेदारी करने पहुंचे थे। ज्यादा रात होने के कारण वे वहीं सो गए। संनुराम करंगी से मिली जानकारी अनुसार रात के करीब 12 बजे किसी नकाब पोश ने चाकू से हमला कर कर दिया। इस हमले से दोनों पति- पत्नी घायल हो गए। अंधेरा का फायदा उठाते हुए नकाब पोश भाग निकले।

पुलिस कर रही मामले की जांच
हमले से घायल दम्पति को तत्काल उपचार के लिये पखांजुर अस्पताल लाया गया।जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले को पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो