scriptजींद उपचुनाव में करारी हार से बौखलाए अभय सिंह ने उगले कई राजनीतिक राज!…भाई अजय पर लगाए यह गंभीर आरोप | abhay chautala disclosed many things about ajay chautala | Patrika News
जींद

जींद उपचुनाव में करारी हार से बौखलाए अभय सिंह ने उगले कई राजनीतिक राज!…भाई अजय पर लगाए यह गंभीर आरोप

जींद उपचुनाव में इनेलो के प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई थी…

जींदFeb 06, 2019 / 07:36 pm

Prateek

ajay and abhay chautala

ajay and abhay chautala

(चंडीगढ,जींद): हरियाणा में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के चौटाला परिवार में कलह की खाई दिनों दिन चौडी होती जा रही है। हाल में हरियाणा विधानसभा की जींद सीट के उपचुनाव में जहां सत्तारूढ भाजपा को जीत मिली, वहीं जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी ने दूसरा स्थान हासिल कर इंडियन नेशनल लोकदल को चौथे स्थान पर धकेलते हुए जमानत जब्त करवा दी। करारी हार से आहत इंडियन नेशनल लोकदल के नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने परिवार के पुराने राजनीतिक राज खोलने शुरू किए हैं।


अभय सिंह ने बुधवार को यहां पार्टी की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में और बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अजय सिंह ने इंडियन नेशनल लोकदल के साथ गद्दारी की थी और वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने बेटे दुष्यंत चौटाला को जिताने के लिए तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए समझौता किया था।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में कुरूक्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल को जिताने के लिए पार्टी के वोट ट्रांसफर किए गए। इसी तरह वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान कैप्टेन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड और जयप्रकाश को जिताने के लिए वोट ट्रांसफर किए गए। अभय सिंह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पचास-पचास लाख रूपए में पार्टी के टिकट बेचे गए। फतेहाबाद, अटेली और बल्लभगढ के टिकट बेचे गए। उन्होंने जननायक जनता पार्टी की ओर इशारा कर कहा कि जींद उपचुनाव जीतने के लिए सारे ओछे हथकंडे अपनाए गए। आने वाले चुनावों में किसी भी सीट से अपनी जमानत नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्थिति बदलते देर नहीं लगती।

Home / Jind / जींद उपचुनाव में करारी हार से बौखलाए अभय सिंह ने उगले कई राजनीतिक राज!…भाई अजय पर लगाए यह गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो