scriptराज्य मंत्री रघुराज सिंह का बयान- पुरानी सरकारों में घूस लेने वाले अब आत्महत्या कर रहे है | rajyamantri raghuraj singh statement on bribe in old govt in up | Patrika News
झांसी

राज्य मंत्री रघुराज सिंह का बयान- पुरानी सरकारों में घूस लेने वाले अब आत्महत्या कर रहे है

जिले में राज्य मंत्री रघुराज सिंह का बेतुका बयान संवेदनशीलता पर सवालिया निशान लगा रहा है।

झांसीOct 04, 2018 / 02:27 pm

आकांक्षा सिंह

jhansi

राज्य मंत्री रघुराज सिंह का बयान- पुरानी सरकारों में घूस लेने वाले अब आत्महत्या कर रहे है

झांसी. जिले में राज्य मंत्री रघुराज सिंह का बेतुका बयान संवेदनशीलता पर सवालिया निशान लगा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में बढ़ रही आत्महत्या की प्रवृति को देखते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले कर्मचारी अवैध कमाई के आदी रहे होंगे। पुरानी सरकारों में खूब मौज काटी और अब इससे वंचित होना उन्हें खुदकुशी के लिए उकसा रहा है।

यह भी पढ़ें – 10 दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने जांच के बाद खोला बड़ा राज

बड़बोलेपन वाले बयान देने वाले राजनेताओं की आजकल कोई कमी नहीं है लेकिन एक नेता का बयान प्रदेश सरकार की काफी किरकिरी करा रहा है। यूपी भवन, कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने बुधवार को ऐसा ही कुछ कहा।

यह भी पढ़ें – पुलिस की गिरफ्त में आया लखनऊ को डबल मर्डर से दहलाने वाला आरोपी, जान से मारने की वजह से उठाया पर्दा, सुनकर उड़े होश

झांसी के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य मंत्री कर्मचारियों की आत्महत्या पर बोल रहे थे। बोलते हुए अचानक कह पड़े कि प्रदेश में जो अधिकारी और कर्मचारी आत्महत्या कर रहे हैं, वे दरअसल अवैध कमाई के आदी रहे होंगे। बात यहीं खत्म नहीं हुई।

यह भी पढ़ें – विवेक तिवारी हत्याकांड में आज खुला सबसे बड़ा राज, पूरे केस से उठ गया पर्दा, इस तरफ नहीं गया किसी का ध्यान

इसे आगे बढ़ाते हुए मंत्री जी ने कहा कि पुरानी सरकार के वक्त घूसखोर अधिकारियों ने खूब मलाई खाई थी। अब नहीं मिल रही तो परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। राज्य मंत्री के इस बयान ने आत्महत्या करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों की पीड़ा को बढ़ा दिया है।

Home / Jhansi / राज्य मंत्री रघुराज सिंह का बयान- पुरानी सरकारों में घूस लेने वाले अब आत्महत्या कर रहे है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो