scriptमुख्यमंत्री के दौरे से पहले झांसी पहुंचा उनका संदेश, अफसरों की लगी क्लास, दिये गये यह निर्देश | Pramukh Sachiv Nagar Vikas Manoj Kumar Jhansi Visit before CM arrival | Patrika News
झांसी

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले झांसी पहुंचा उनका संदेश, अफसरों की लगी क्लास, दिये गये यह निर्देश

– 20 जून के बाद कभी भी झांसी जा सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- सीएम योगी के दौरे से पहले प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने अफसरों की ली बैठक- विकास भवन के सभागार में प्रमुख सचिव नगर विकास ने अधिकारियों की बैठक में 18 बिंदुओं की समीक्षा की

झांसीJun 17, 2019 / 04:47 pm

Hariom Dwivedi

 CM Yogi may wave flag in Madrasa on August 15 on independence day

CM Yogi may wave flag in Madrasa on August 15 on independence day

झांसी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से ठीक पहले उनके ‘दूत’ के रूप में प्रदेश के प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह झांसी पहुंचे। यहां पर उन्होंने शासन की ओर से चलाई जाने वाली विकास योजनाओं की स्थिति को जाना। साथ ही अफसरों की क्लास लगाते हुए निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को पूरी रफ्तार और निष्पक्षता से लागू करें। सरकारी विभाग अपने कार्यक्रमों पर अधिक फोकस करें और कार्य को गति के साथ पूरा करें। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर भी फोकस रखें, इसे संवेदनशीलता से लें। बालिकाओं के स्कूल व कॉलेज के आसपास एंटी रोमियो स्क्वायड की तैयारी अवश्य कर लें। नगर निगम व नगर विकास यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि सड़क के किनारे कचरा न डाला जाये। साथ ही प्लास्टिक थैली पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए। क्षेत्र में पेयजल योजनाओं के लिए पैसा प्राप्त है, तो उन्हें जल्दी पूरा किया जाए, ताकि लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिल सके।

20 जून के बाद कभी भी आ सकते हैं मुख्यमंत्री
नगर विकास के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री 20 जून के बाद समीक्षा के लिए मंडल में कभी भी आ सकते हैं। गौ-संरक्षण व आश्रय स्थल उनके प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शामिल हैं। इसलिए गौशाला व कान्हा उपवन के कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने गौवंश विहार की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही बताया कि जिले में लगभग 1200 पशु संरक्षित हैं। उन सभी के लिए भूसा क्रय करने के निर्देश प्रमुख सचिव ने दिए।
यह भी पढ़ें

यूपी के इस जिले में भूख-प्यास से तड़प-तड़पकर एक दर्जन गोवंशों की मौत, सपा नेता की मांग- दर्ज हो गोहत्या का मामला

Jhansi
प्रमुख सचिव ने 18 बिंदुओं की समीक्षा की
प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने यहां विकास भवन के सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में 18 बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जल निगम को निर्देश दिए कि पाइप पेयजल योजना चिरगांव रनगुवां में पूरा पैसा प्राप्त हो गया है। उसे जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने कोछाभांवर में अमृत योजनांतर्गत संयोजन देने के कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिए। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में कितने ओवरहेड टैंक हैं और कितनों में पानी भरा जा रहा है? इसके बाद उन्होंने कहा कि नगर में 13 ओवरहेड टैंक में 12 में पानी भरा जा रहा है, तो एक की क्या स्थिति है?
यह लोग रहे उपस्थित
बैठक में आवास निर्माण, आयुष्मान भारत योजना, पोषण अभियान, राजस्व वाद, ओडीओपी, किसान सम्मान निधि, विद्युत विभाग, सामूहिक विवाह योजना, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय व ग्रामीण सहित जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डा.ओपी सिंह, एडीएम नगेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष जेडीए सर्वेश कुमार दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Home / Jhansi / मुख्यमंत्री के दौरे से पहले झांसी पहुंचा उनका संदेश, अफसरों की लगी क्लास, दिये गये यह निर्देश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो