तीन गेट बनाया जाएगा
कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन गेट बनाया जाएगा। जिसका नाम पी वन, पीटू, पीथ्री रखा गया है। पी वन गेट में वीआईपी लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद पीटू गेट में पुलिस सहित अन्य वीआईपी लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा पीथ्री गेट में मीडिया के लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। मीडिया वालों के लिए टीसीएल कालेज में मीडिया हाउस का निर्माण किया गया है। जिसमें मीडिया वालों को ठहराया जाएगा। इसके बाद वे पंडाल तक पैदल जाएंगे।
पंडाल में रहेगी यह व्यवस्था
कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री के लिए पांच डोम पंडाल बनाया गया है। जिसमें एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। जिसमें डॉक्टर, पेयजल सहित सारी सुविधाएं रहेगी। इसी तरह पंडाल के भीतर एलईडी की व्यवस्था की गई है। जिसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। लोग स्क्रीन पर भी कार्यक्रम आसानी से देख सकेंगे।
एक घंटे का होगा कार्यक्रम
कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम दोपहर तीन बजे प्रस्तावित है। जिसमें प्रधानमंत्री लोगों को एक घंटे संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ओडिशा के झारसुगड़ा में है। इसके बाद वे जांजगीर आएंगे। जांजगीर में वे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में बयां करेंगे। उनका फोकस कृषि एवं ग्रामोद्योग, आवास योजना, उज्जवला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बात करेंगे। जांजगीर के कार्यक्रम के बाद वे सीधे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
16पार्किंग स्थल बनाया गया है
शहर के आउटर में १६ पार्किंग स्थल बनाया गया है। जिसमें तकरीबन २० हजार से अधिक वाहनों को इकट्ठा किया जाएगा। इसी तरह भारी वाहनों को सीमावर्ती इलाके में रोक दिया जाएगा। यानी जिले के सीमा में सुबह १० बजे से रात १० बजे तक भारी वाहनें जिला मुख्यालय सहित सीमावर्ती इलाके में रोक दिए जाएंगे। इसी तरह यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि कार्यक्रम में लोगों को लाने के लिए ओवरलोड का ध्यान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्र में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क में मॉनिटरिंग के लिए ३६ पेट्रोलिंग पार्टी मुस्तैद रहेगी। ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।