scriptस्नेह सदन में महिलाओं को इस तरह मिलेगा ‘स्नेह’ | In the Sneh Sadan at janjgir | Patrika News
जांजगीर चंपा

स्नेह सदन में महिलाओं को इस तरह मिलेगा ‘स्नेह’

अकलतरा पुलिस की यह सराहनीय पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय

जांजगीर चंपाJan 16, 2019 / 07:46 pm

Shiv Singh

अकलतरा पुलिस की यह सराहनीय पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय

अकलतरा पुलिस की यह सराहनीय पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय

जांजगीर-चांपा. महिलाओं में बढ़ रही अत्याचार और पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए अकलतरा पुलिस ने स्नेह सदन का निर्माण किया है। स्नेह कक्ष में महिलाओं से पूछताछ की जाएगी और उन्हें महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा न्याय दिलाई जाएगी। अकलतरा पुलिस की यह सराहनीय पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। खास बात यह है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों की विवेचना स्नेह सदन में केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाएगी।

क्षेत्र के गांवों में अवैध शराब बिक्री, जुआ सट्टा व अन्य अपराधों के लिए अकलतरा पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए अकलतरा पुलिस के द्वारा गांव गांव में जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को ऐसे अपराध में डूबे लोगों की गोपनीय सूचना देने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। ठीक इससे आगे बढ़ते हुए अकलतरा पुलिस ने थाना में एक स्नेह सदन का भी निर्माण किया है। जिसमें पुलिस के द्वारा क्षेत्र में महिलाओं पर हुए अत्याचार की विवेचना के लिए एक सेप्रेट कक्ष का निर्माण किया है।
जिसे स्नेह नाम दिया गया है। खास बात यह है कि अकलतरा पुलिस द्वारा महिला कमेटी का गठन भी किया जाएगा। जिसमें प्रतिष्ठित महिला, महिला अधिवक्ता, समाज सेवी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। जिसे स्नेह समिति का नाम दिया जाएगा। इन महिलाओं के द्वारा महिलाओं के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा अपराध से जुड़ी महिलाओं को स्नेह कक्ष में महिलाओं से गोपनीय रूप से बंद कमरे में पूछताछ की जाएगी। ताकि महिलाओं से जुड़ी हर गतिविधि पूरी तरह से गोपनीय रहे।
Read more : नहर में पानी का बहाव देख किसानों के खिले चेहरे, रबी फसल लगाने शुरू की कवायद

चार महिला पुलिस कर्मियों से लेंगे काम
स्नेह सदन में काम करने के लिए अकलतरा थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक समेत चार पुलिस कर्मियों की टीम यहां लगाया जाएगा। महिला से जुड़े हर अपराधों की विवेचना महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा ही किया जाएगा। इसमें पुरूष पुलिस कर्मियों से किसी तरह का सहयोग नहीं लिया जाएगा। थाना प्रभारी के निर्देशन यह टीम काम करेगी।


स्नेह सदन में हो सभी सुविधाएं
अकलतरा थाने के पिछले भाग में स्नेह कक्ष का निर्माण किया गया है। जहां महिलाओं के लिए प्रसाधन सहित सर्वसुविधा युक्त हाल का निर्माण किया गया है। हाल में टीवी, प्रसाधन के सामान सहित वह सारी सुविधाएं मौजूद रहेगी, जो महिलाओं के लिए जरूत हो। ताकि महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

-महिलाओं से जुड़े अपराधों की विवेचना के लिए स्पेशल कमरे का निर्माण किया गया है। जिसका नाम स्नेह रखा गया है। इस कक्ष में महिलाओं से जुड़े अपराधों की विवेचना की जाएगी। वहीं महिला जागरूकता अभियान के लिए महिला समितियों की बैठकों का आयोजन यहां किया जाएगा।
-परिवेश तिवारी, टीआई अकलतरा

Home / Janjgir Champa / स्नेह सदन में महिलाओं को इस तरह मिलेगा ‘स्नेह’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो