scriptहोली खेलने के बाद नहाने गए छह बच्चे खरकई नदी में डूबे, तीन को बचाया गया | Six children drown in Kharkai river | Patrika News
जमशेदपुर

होली खेलने के बाद नहाने गए छह बच्चे खरकई नदी में डूबे, तीन को बचाया गया

एक बच्चे का शव मिला, दो अन्य बच्चे लापता…
 

जमशेदपुरMar 22, 2019 / 04:19 pm

Prateek

(रांची,जमशेदपुर): झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत खरकई नदी में छह बच्चे नहाने के क्रम में पानी में डूब गए। स्थानीय मछुआरों की मदद से तीन बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन तीन बच्चे लापता हो गए। काफी मशक्कत के बाद एक बच्चे के शव को निकाला जा चुका है, जबकि दो अन्य लापता बच्चों की तलाश की जा रही है।


डूबते बच्चे को बचाने कूदे साथी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को होली खेलने के बाद छह बच्चे खरकई नदी में स्नान करने पहुंचे थे। सभी बच्चे स्नान कर वापस लौट रहे थे, इस बीच एक बच्चा फिसलन के कारण नदी में गिर गया और पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के क्रम में पांच अन्य बच्चे भी पानी में उतर आए, परंतु तेज बहाव के कारण वे सभी पानी में बहने लगे। पानी में डूबते बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस दौरान नदी में मछली की तलाश में जुटे मछुआरों ने तीन बच्चों को तो किसी तरह से बच्चा लिया, लेकिन तीन बच्चों का कुछ नहीं चल पाया।


यह अभी भी लापता

खरकई नदी में लापता तीन बच्चों की तलाश शुक्रवार को फिर से शुरू की गई। इस दौरान 15 वर्षीय गोलू नामक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन अभिषेक पांडेय और एक अन्य बच्चे की तलाश अब भी जारी है।


गुरुवार को शाम का वक्त होने के कारण कोई गोताखोर नहीं मिल पाया, जो एक-दो गोताखोर सामने आए भी, वे नशे में थे, इसलिए उन्हें नदी में नहीं उतारा जा सका। शुक्रवार को भी नदी में लापता दो बच्चों की तलाश जारी है।

पूर्वी सिंहभूम के सिटी एसपी प्रभात कुमार

Home / Jamshedpur / होली खेलने के बाद नहाने गए छह बच्चे खरकई नदी में डूबे, तीन को बचाया गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो