script84 करोड़ से बहुरेंगे सुद्धमहादेव व मानतलाई के दिन | Rs 84 crore for suddhmahadev and mantalai in Jammu Kashmir | Patrika News
जम्मू

84 करोड़ से बहुरेंगे सुद्धमहादेव व मानतलाई के दिन

Jammu Kashmir: केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत ऊधमपुर जिले के धार्मिक स्थल सुद्धमहादेव और मानतलाई के विकास के लिए 84 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। हिमालयन…

जम्मूOct 13, 2019 / 05:55 pm

Nitin Bhal

84 करोड़ से बहुरेंगे सुद्धमहादेव व मानतलाई के दिन

84 करोड़ से बहुरेंगे सुद्धमहादेव व मानतलाई के दिन

जम्मू. केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत ऊधमपुर जिले के धार्मिक स्थल सुद्धमहादेव और मानतलाई के विकास के लिए 84 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। हिमालयन सर्किट के तहत ये दोनों धार्मिक स्थल लिए गए हैं और इसे मानतलाई-सुद्धमहादेव-पत्नीटॉप सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मानतलाई में 82.16 करोड़ रुपए की लागत से लैंड स्केपिंग, सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, भीतर पॉथ-वे का निर्माण, पर्यटन सुविधा केंद्र, सुरक्षा बांध, अत्याधुनिक ओपन एयर एप्लीथियेटर, वॉकिंग व जागिंग ट्रैक, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग से शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, गार्ड रूम, बारिश से बचने के लिए आश्रय, सोलर पॉवर प्लांट व अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। वहीं सुद्धमहादेव में 1.97 करोड़ की लागत से टूरिस्ट केफेटेरिया, हाल व प्रतीक्षा कक्ष, लैंड स्केपिंग व सोलर लाइटिंग समेत अन्य पर्यटन ढांचा विकसित किया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री ने दी जानकारी

84 करोड़ से बहुरेंगे सुद्धमहादेव व मानतलाई के दिन

दोनों धार्मिक पर्यटन स्थलों पर होने वाले इस ढांचागत विकास की जानकारी केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना को पत्र लिखकर दी है। अविनाश राय खन्ना ने इन स्थलों को विकसित करने का प्रस्ताव रखा था, जिसके जवाब में अब केंद्र ने उन्हें सुद्धमहादेव-मानतलाई के लिए मंजूर योजना की जानकारी दी है। अविनाश राय खन्ना ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हुए उम्मीद जताई कि ये प्रोजेक्ट जल्द पूरे होंगे और श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी।

पौराणिक महत्व के स्थल

84 करोड़ से बहुरेंगे सुद्धमहादेव व मानतलाई के दिन

सुद्धमहादेव में भगवान शिव का एतिहासिक व प्राचीन शूलपाणोश्वर मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शिव का विशालकाय त्रिशूल मौजूद है। इसे मां पार्वती का जन्म स्थान कहा जाता है। जिस अग्निकुंड के भगवान शिव ने मां पार्वती संग फेरे लिए थे, वहां आज बड़ा जल कुंड बना है। प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर मानतलाई में स्वामी धीरेंद्र ब्रह्मचारी का आश्रम भी है।

Home / Jammu / 84 करोड़ से बहुरेंगे सुद्धमहादेव व मानतलाई के दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो