scriptBSP Candidate List: मायावती ने यूपी की एक और सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, बीजेपी-सपा की बढ़ी मुश्किल | Mayawati BSP party declared Suresh Chandra Gautam its candidate for Jalaun Lok Sabha seat | Patrika News
जालौन

BSP Candidate List: मायावती ने यूपी की एक और सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, बीजेपी-सपा की बढ़ी मुश्किल

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने जालौन लोकसभा सीट पर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है

जालौनMar 19, 2024 / 06:49 pm

Aman Kumar Pandey

mayawati.jpg

बसपा प्रमुख मायावती

BSP Candidate List: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मायावती की बसपा पार्टी ने जालौन लोकसभा सीट पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। जौलान सुरक्षित सीट पर बसपा ने इंजीनियर सुरेश चन्द्र गौतम को उम्मीदवार बनाया है।
जालौन लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने अभी तक सिर्फ एक बार जीत दर्ज की है। साल 1999 लोकसभा के चुनाव में BSP के टिकट पर बृजलाल खाबरी ने पार्टी का परचम लहराया था। उसके बाद से इस सीट पर क्रमशः बीजेपी और समाजवादी पार्टी और फिर बीजेपी ने जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: रामनवमी के मौके पर अयोध्या जा सकते हैं पीएम मोदी, राममंदिर मुद्दे को चुनाव में भुनाने की कोशिश

साल 2019 के आम चुनाव में BSP ने सपा के साथ इलेक्शन लड़ा था। तब उसके प्रत्याशी अजय सिंह उर्फ पंकज को 4 लाख 23 हजार 386 वोट मिले थे। वहीं साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बृजलाल खाबरी ने BSP के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस समय पार्टी को 2 लाख 61 हजार 429 वोट मिले थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो