scriptटल मत जाइजे रे संवरा,होली छै आज…,भजन व होरियों का कार्यक्रम | program of bhajan and hori in holi 2019 in jaisalmer | Patrika News
जैसलमेर

टल मत जाइजे रे संवरा,होली छै आज…,भजन व होरियों का कार्यक्रम

– भजन व होरियों का कार्यक्रम
 

जैसलमेरMar 20, 2019 / 05:19 pm

Deepak Vyas

jaisalmer

टल मत जाइजे रे संवरा,होली छै आज…,भजन व होरियों का कार्यक्रम

जैसलमेर/पोकरण. कस्बे में होली के त्यौहार पर भजन व होरियों के कार्यक्रम के अंतर्गत में स्थानीय सालमसागर तालाब के पास भजन संध्या के दौरान होरियों के गायन का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। जिस पर श्रोता भाव विभोर होकर भजनों की धुन पर नाचने लगे। होरी के रसिया भजनों के कार्यक्रम में रतनलाल पुरोहित, मोहनलाल पुरोहित, घनश्याम जोशी, मांगीलाल ओझा, गिरीराज पुरोहित, देवकीनंदन बिस्सा, अजय व्यास सहित भजन गायकों ने टल मत जाइजे रे संवरा होली छै आज…, बाबा नंद के द्वार मची होरी…, रसिया को नार बनाओ रे…, गुलाबी कर डाली अंखिया रे मोरे रसिया…, तीखे नैनो वाली श्याम ने रिझाय मती रे…, श्रीठाकुर किलंगी आप धरी रे महाराज धरी श्रीठाकुर…, हो ननंदिया होली खेलन दे… सहित भगवान श्रीकृष्ण राधिका, राम सीता के भजन व होरियां गाकर खुशी का इजहार किया। जिस पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सभी भजन गायकों व यहां उपस्थित श्रोताओं ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली खेली।

Home / Jaisalmer / टल मत जाइजे रे संवरा,होली छै आज…,भजन व होरियों का कार्यक्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो