scriptपोकरण विधानसभा में 69.45, कस्बे में 64.36 प्रतिशत मतदान | 69.45% voting in Vidhansabha, 64.36% voting in town | Patrika News
जैसलमेर

पोकरण विधानसभा में 69.45, कस्बे में 64.36 प्रतिशत मतदान

जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के पोकरण विधानसभा में पिछले लोकसभा चुनाव से 5.18 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में जोश नजर आया। हालांकि गत लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव के आंकड़े देखें तो मतदान में 18.34 प्रतिशत गिरावट हुई है।

जैसलमेरApr 27, 2024 / 07:59 pm

Deepak Vyas

pokaran news
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के पोकरण विधानसभा में पिछले लोकसभा चुनाव से 5.18 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में जोश नजर आया। हालांकि गत लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव के आंकड़े देखें तो मतदान में 18.34 प्रतिशत गिरावट हुई है। गत लोकसभा चुनाव 2019 में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 308 व दो सहायक मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे। क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान कानेरा छायण मतदान केन्द्र संख्या 58 में हुआ। यहां 215 में से 208 जनों ने मतदान किया और 96.74 प्रतिशत मतदान रहा। इसी प्रकार सबसे कम नाचना उत्तर के मतदान केन्द्र संख्या 26 में हुआ। यहां 964 में से 471 जनों ने मतदान किया और 48.86 प्रतिशत रहा।

पोकरण कस्बे मेंं 64.36 प्रतिशत मतदान

पोकरण कस्बे में 14 मतदान केन्द्र और दो सहायक मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे। यहां कुल पंजीकृत 16 हजार 911 मतदाता थे, जिसमें से 10 हजार 884 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। पोकरण कस्बे में 64.36 प्रतिशत मतदान हुआ। कस्बे के बूथ संख्या 99 में सर्वाधिक 77.74 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 840 मतदाताओं में से 653 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार सबसे कम मतदान बूथ संख्या 93 में 53.51 प्रतिशत हुआ। यहां 1226 में से 656 मतदाताओं ने मतदान किया।

विधानसभा से कम हुआ 18.34 प्रतिशत मतदान

गत विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान गत 26 नवंबर को हुए थे। करीब पांच माह बाद शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव से लोकसभा चुनाव में 1394 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई, लेकिन मतदान प्रतिशत विधानसभा चुनाव से कम रहा। विधानसभा चुनाव में पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 87.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। लोकसभा चुनाव में मतदान का आंकड़ा 18.34 प्रतिशत तक कम होकर करीब 69.43 प्रतिशत तक रह गया।

मतपेटियां की जोधपुर रवाना

लोकसभा चुनाव में पहली बार मतपेटियों का संग्रहण पोकरण के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। पोकरण विधानसभा जोधपुर संसदीय क्षेत्र में शामिल है और लोकसभा चुनाव की मतगणना जोधपुर में होगी। जबकि जैसलमेर विधानसभा बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में होने से उसकी मतगणना बाड़मेर में होगी। इस कारण पोकरण विधानसभा क्षेत्र के सभी 310 मतदान केन्द्रों की ईवीएम व अन्य चुनाव सामग्री का शुक्रवार की रात कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में संग्रह किया गया, यह प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। जिसके बाद शनिवार को तड़के पांच बजे इन ईवीएम, वीवीपेट आदि सामग्री को जोधपुर के लिए रवाना किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो