scriptकरोड़ों की संपत्ति का मालिक है यह प्रत्याशी, लेकिन खुद के नाम न गाड़ी है और न ही जेवर | Rajasthan election 2018 : adarsh nagar congress candidate rafeeq khan | Patrika News
जयपुर

करोड़ों की संपत्ति का मालिक है यह प्रत्याशी, लेकिन खुद के नाम न गाड़ी है और न ही जेवर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरNov 19, 2018 / 07:08 pm

pushpendra shekhawat

rafeeq khan

करोड़ों की संपत्ति का मालिक है यह प्रत्याशी, लेकिन खुद के नाम न गाड़ी है और न ही जेवर

भवनेश गुप्ता / जयपुर। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रफीक खान पहली बार चुनाव मैदान में खड़े हुए हैं। उनकी और पत्नी की सम्पत्ति 5.56 करोड़ रुपए हैं, लेकिन दोनों के नाम ही एक भी वाहन नहीं है। प्रत्याशी के नाम पर जेवरात भी नहीं है। भूमि, आवास के नाम पर ज्यादा सम्पत्तियां हैं।
52 वर्षीय रफीन खान पेशे से गारमेंट एक्सपोर्टर है। नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 48.68 करोड़ रुपए बताई है। इसमें उन्होंने अपने पास कोई वाहन और आभूषण नहीं बताया है। खान की कुल चल संपत्ति 21.88 करोड़ और 26.80 करोड़ है। उनके अलावा उनकी पत्नी के पास 70.07 लाख रुपए की संपत्ति है। जिसमें उन्होंने 6203 रुपए नगदी, 2.75 लाख रुपए के शेयर, 9 लाख रुपए के गहने आदि बताए हैं।
सोशल मीडिया और ट्विटर पर एक्टिव
रफीन खान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जान जाते हैं। खान सोशल मीडिया और ट्विटर पर भी एक्टिव रहते हैं। फेसबुक पर खान के 25 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स है।

राजनीतिक अनुभव
खान वर्ष 1984 में पहली बार यूथ कांग्रेस में शहर संगठन मंत्री बने। फिर संगठन में ही अल्पसंख्यक शाखा, व्यापार प्रकोष्ठ, ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्रीज सेल मेें सक्रिय रहे। बतौर विधायक प्रत्याशी पहला चुनाव है।

Home / Jaipur / करोड़ों की संपत्ति का मालिक है यह प्रत्याशी, लेकिन खुद के नाम न गाड़ी है और न ही जेवर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो