scriptभाजपा में बदलाव शुरू, सबसे पहले तकरार वाले विस क्षेत्र में किया बड़ा फेरबदल | Rajasthan BJP Begins to Changes For Lok Sabha Electoin 2019 | Patrika News
जयपुर

भाजपा में बदलाव शुरू, सबसे पहले तकरार वाले विस क्षेत्र में किया बड़ा फेरबदल

शहर भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले मण्डल प्रमुखों का चेहरा बदलना शुरू कर दिया है…

जयपुरFeb 14, 2019 / 09:15 am

dinesh

BJP
जयपुर।

शहर भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले मण्डल प्रमुखों का चेहरा बदलना शुरू कर दिया है। सबसे पहले विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र में चेहरे बदले गए हैं, जहां मौजूदा विधायक और पिछले पदाधिकारियों के बीच तकरार चलती रही थी। शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने मुरलीपुरा मण्डल में सुरेन्द्र प्रजापति, नांगल में सुरेन्द्र सिंह खानडी, विद्याधरनगर में अशोक जिन्दल, भवानी निकेतन में राधेश्याम शर्मा व खातीपुरा मण्डल में वीरेन्द्र सिंह शेखावत को अध्यक्ष बनाया है। सूत्रों की मानें तो इस बार नरपत सिंह राजवी की राय से अध्यक्ष बनाए गए हैं।
दो नए मण्डल, तीन का परिसीमन बदला
शहर भाजपा ने 2 नए मण्डल बनाए, 3 मण्डलों का परिसीमन भी बदला है। नींदड़ की जगह नांगल मण्डल और चांदनी चौक की जगह भवानी निकेतन मण्डल बनाया गया है। मुरलीपुरा में अब वार्ड 1, 2, 4 शामिल किए गए हैं जबकि पहले 4, 5, 8 शामिल थे। नींदड़ की जगह नांगल मण्डल में वार्ड 1, 2, 6 की जगह अब 5, 6, 7 जोड़े गए हैं।
वहीं इधर… राहुल ने सचिवों से लिया चुनावी तैयारी का फीडबैक
कमजोर सीटों पर बनाएं रणनीति
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार शाम को पार्टी सचिवों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर अहम बैठक ली। 15 गुरुद्वारा रकाबगंज (जीआरजी) स्थित कांग्रेस वॉर रूम में बुलाई गई इस बैठक में राहुल गांधी ने सभी सचिव और प्रदेश सह प्रभारियों से चुनावी तैयारियों को लेकर चल रही गतिविधियों का फीडबैक लिया। बताया जा रहा है कि राहुल ने सह प्रभारियों को प्रदेश की कमजोर लोकसभा सीटों की रणनीति बनाकर तैयारी करने के लिए कहा है। इसके साथ ही बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संभावित दौरों को लेकर भी चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार बैठक में उन सीटों पर फोकस किया गया, जहां मजबूत उम्मीदवार नहीं हैं। ें इन सीटों पर विधायकों में से भी चुनाव लड़ाया जा सकता है। लोकसभा चुनावों से पहले जो बागी विधायक जीते हैं, उन्हें चुनावों में साथ लिए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी विवेक बंसल, काजी निजामुद्दीन शामिल हुए। बैठक के बाद विवेक बंसल ने बताया कि राहुल ने सचिवों से जमीनी परिस्थितियों, सरकार और संगठन के समन्वय पर सुुझाव लिए।

Home / Jaipur / भाजपा में बदलाव शुरू, सबसे पहले तकरार वाले विस क्षेत्र में किया बड़ा फेरबदल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो