पुलिस का अवैध संबंधों की बात से इनकार नहीं
थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। हत्या के बाद से महिला का पति फरार है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
महिला के मोबाइल की डिटेल से सामने आया है कि उसकी अंतिम बार अपने पति से सुबह के समय बात हुई थी। पति से बात करने के बाद ही वह शाम को अपने ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी। महिला के मोबाइल पर मिले मैसेजों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि बुधवार सुबह जटवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़े रेलवे भवन में 25 वर्षीय सीमा जांगिड़ निवासी बौरूंदा दौसा का लहुलुहान हालत में शव मिला था। शव देखकर वहां लोगों में हडक़ंप मच गया था। सीमा बीए की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। सीमा की तीन साल पहले शादी हुई थी। महिला का ससुराल बरखाड़ी दौसा में ही है। सीमा मंगलवार की शाम घर से ससुराल जाने के लिए निकली थी।