scriptहाथियों से परेशान ये देश बेच रहा है अपने 30 हजार हाथी | elephant selling | Patrika News
जयपुर

हाथियों से परेशान ये देश बेच रहा है अपने 30 हजार हाथी

-दक्षिण अफ्रीका में हाथियों की आबादी और उनके क्षेत्र का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुल क्षेत्रफल के 3 फीसदी हिस्से पर अफ्रीकी देशों में हाथी रहते हैं। अफ्रीका के सवाना क्षेत्र में सर्वाधिक हाथी पाए जाते हैं।

जयपुरJun 29, 2019 / 08:03 pm

pushpesh

अफ्रीका के सवाना क्षेत्र में पाए जाते हैं सर्वाधिक हाथी

हाथियों से परेशान ये देश बेच रहा है अपने 30 हजार हाथी

जयपुर.

एक ओर जहां दुनिया के ज्यादातर देश जंगली जानवरों को बचाने और बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं, वहीं दक्षिणी अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे हाथियों की बड़ी आबादी के कारण बढ़ रहे संघर्ष को रोकने के लिए हाथियों को बेच रहा है। हाल ही उसने अंगोला को हाथी बेचने की योजना बनाई है। हाल के वर्षों में जिम्बाब्वे चीन और दुबई को 90 हाथी बेच चुका है। दक्षिण अफ्रीका के चार देश जिम्बाब्वे, जांबिया, नामीबिया और बोत्सवाना में दुनिया के कुल हाथियों की आधी आबादी है। अकेले जिम्बाब्वे के पास करीब 90 हजार हाथी हैं, जिसमें से वह 30 हजार हाथी बेचना चाहता है। इसके लिए वह विशेष रूप से जहाज भी तैयार करवा रहा है। दरअसल हाथियों के बढऩे से उनके बीच संघर्ष और स्थानी आबादी के लिए मुश्किलें पैदा हो गई हैं। पिछले दिनों शिखर सम्मेलन में नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब और जांबिया के एडगर लुंगू ने कहा कि हाथियों के बीच रहने वाले समुदायों के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए। पिछले दिनों बोत्सवाना के राष्ट्रपति मोकगिस्सी मासी ने हाथियों के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया। क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंचाने पर ग्रामीण इन्हें मार रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो