scriptराजस्थान को कांग्रेस मुक्त करेगी भाजपा – सतीश पूनियां | BJP state president satish poonia attacked on congress and cm gehlot | Patrika News
जयपुर

राजस्थान को कांग्रेस मुक्त करेगी भाजपा – सतीश पूनियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ( Rajasthan BJP President ) ने कहा है कि कांग्रेस मुक्त अभियान पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने चलाया था, वहीं निकाय चुनावों में राजस्थान को कांग्रेस मुक्त किया जाएगा। पूनिया ( satish poonia ) ने भाजपा मुख्यालय ( BJP Rajasthan ) में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस ( rajasthan congress ) में पूरी कोशिश करेगी कि अपना फिगर बढ़ा लें। अशोक गहलोत ( cm ashok gehlot ) ने उधार के छह लोग लेकर अपनी संख्या को बहुसंख्या में बदलन

जयपुरSep 24, 2019 / 06:48 pm

abdul bari

उमेश शर्मा/जयपुर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ( Rajasthan BJP President ) ने कहा है कि कांग्रेस मुक्त अभियान पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने चलाया था, वहीं निकाय चुनावों में राजस्थान को कांग्रेस मुक्त किया जाएगा। पूनिया ( satish poonia ) ने आज निकाय चुनावों को लेकर भाजपा मुख्यालय ( BJP Rajasthan ) में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस ( rajasthan congress ) में पूरी कोशिश करेगी कि अपना फिगर बढ़ा लें। अशोक गहलोत ( cm ashok gehlot ) ने उधार के छह लोग लेकर अपनी संख्या को बहुसंख्या में बदलने की कोशिश की है। इसी तरीके से वार्डों का सीमांकन भी किया।
जीतने का मंत्र भी दिया

पूनियां ने कहा कि पहले इन्होंने तय किया था कि महापौर, सभापति और चेयरमैन के प्रत्यक्ष तौर पर चुनाव होंगे। लेकिन कांग्रेस जो सोचती है मोदी उससे 100 कोस आगे चलते हैं। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मोदी 370 हटाएंगे देश में ऐसा जन ज्वार खड़ा हो जाएगा कि अब ये निर्णय वापस लेने की तैयारी कर रहे हैं। ये चुनाव चाहे डायरेक्ट कराओ चाहे अन डायरेक्ट कराओ कभी पार नहीं पड़ेगी। बैठक में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूनिया ने इस दौरान कार्यकर्ताओ को 52 निकायों को बूथ की ताकत के आधार पर जीतने का मंत्र भी दिया।
आपत्तियों के लग गए ढेर

उन्होंने कहा कि भाजपा ने निकाय के चुनावों में 2011 की जनगणना के आधार पर पुनर्सीमांकन किया। कोई आपत्ति नहीं आई। पंचायती राज में भी कोई आपत्ति नहीं आई। लेकिन जिस दिन से कांग्रेस ने इसकी शुरुआत की। तब से आपत्तियों के अंबार लगए गए। इन्होंने जाति, पंत और उप जातियों में बांटा और वोटबैंक के तिकड़म से देश में राजनीति करने की कोशिश की।
राजनीतिक की व्यावहारिक हकीकत अलग होती है…

जपा मुख्यालय पर निकाय चुनावों को लेकर हुई बैठक के बाद सतीश पूनिया के एक बयान के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। पूनियां ने कहा कि राजनीति में मजबूरियों और समझौतों को सब समझते हैं। उस रूप में प्रकट नहीं करते हैं। लेकिन राजनीतिक की व्यावहारिक हकीकत अलग होती है और भावनात्मक बातें अलग होती है।

Home / Jaipur / राजस्थान को कांग्रेस मुक्त करेगी भाजपा – सतीश पूनियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो