scriptजयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, सोडाला थाने का उपनिरीक्षक 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार | ACB trap Jaipur Sodala Police Station SI Ashok Meena | Patrika News
जयपुर

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, सोडाला थाने का उपनिरीक्षक 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राजधानी जयपुर में सोडाला थाने के पुलिस उपनिरीक्षक अशोक मीणा को शुक्रवार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जयपुरMar 29, 2024 / 06:13 pm

Kamlesh Sharma

ACB trap Jaipur Sodala Police Station SI Ashok Meena

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राजधानी जयपुर में सोडाला थाने के पुलिस उपनिरीक्षक अशोक मीणा को शुक्रवार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजधानी जयपुर में सोडाला थाने के पुलिस उपनिरीक्षक अशोक मीणा को शुक्रवार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फरवरी 2023 को दर्ज एक मुकदमे में बचाने की एवज में रिश्वत की राशि ले रहा था।

डीआईजी डॉ. रवि ने बताया कि गिरफ्तार उप निरीक्षक अशोक मीणा मूलत: अलवर हाल जगतपुरा में किराए से रहता है। एसीबी में करीब 8 दिन पहले परिवादी ने शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह एक पेट्रोल पंप पर काम करता है और पेट्रोल पंप कुछ कर्मचारियों ने गबन कर लिया था। इस संबंध में गत वर्ष सोडाला थाने में मामला दर्ज हुआ था।

इसी मामले में गिरफ्तारी से बचाने की एवज में आरोपी उप निरीक्षक 20 हजार रुपए रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। आरोपी उप निरीक्षक पेट्रोल पंप पर गबन होने के दौरान काम करने वाले एसीबी के परिवादी को गिरफ्तारी का भय दिखा रहा था। जबकि सोडाला थाने में दर्ज एफआइआर में नामजद भी नहीं था।

एएसपी भूपेन्द्र की टीम ने उप निरीक्षक के रिश्वत मांगने का सत्यापन किया। एसीबी के निरीक्षक नीजर गुरनानी के नेतृत्व में टीम ने थाने के अंदर रिश्वत राशि लेने का संकेत मिलते ही आरोपी उप निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Jaipur / जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, सोडाला थाने का उपनिरीक्षक 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो