पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई
मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर संभाग मुख्याल से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर बन रहे नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन प्लांट में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के लिए बन रहे आवासीय कॉलोनी के निर्माण का काम जारी था। इसी कॉलोनी में रोज की तरह सुबह मजदूर काम करने इस एरिया में पहुंचे थे। जहां से मंगलवार सुबह दसवें माले पर काम चल रहा था। जहां से धनसिंह पिता रघुनाथ नाम के मजदूर का पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस पहुंची मौके पर
जैसे ही धनसिंह उपर से गिरा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर के गिरते ही आसपास काम कर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। और फिर किसी ने तुरंत पुलिस को फोन किया। नगरनार थाने से पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया।
नगरनार थाना प्रभारी टिल्लू सिंह ठाकुर ने बताया
नगरनार थाना प्रभारी टिल्लू सिंह ठाकुर ने बताया कि, मजदूर के गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है। आगे जांच की जा रही है। मृतक का नाम धनसिंह था वह देवड़ा में रहता था। धनसिंह श्री कृपा कंस्ट्रक्शन कंपनी का मजदूर था। जो नगरनार में आवासीय मकान बनाने का काम करता था।