scriptआज बारिश के आसार, दोपहर बाद तेज हवा के साथ छाए बादल- देखें वीडियो | jabalpur weather update news in hindi | Patrika News
जबलपुर

आज बारिश के आसार, दोपहर बाद तेज हवा के साथ छाए बादल- देखें वीडियो

आज बारिश के आसार, दोपहर बाद तेज हवा के साथ छाए बादल- देखें वीडियो

जबलपुरApr 27, 2024 / 11:29 am

Lalit kostha

जबलपुर. अप्रेल में बार-बार बदल रहे मौसम के मिजाज से हर कोई चकित है। लगातार चार दिन से दिन में तेज गर्मी पड़ रही है। लेकिन, मौसम विभाग बार-बार बारिश की आशंका जता रहा है। बीते तीन दिन से बारिश नहीं हुई और मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ।
मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जबलपुर समेत सभाग के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। तेज हवा के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। 27 अप्रेल को बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों में ओले, आंधी व बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। नरसिंहपुर, जबलपुर व डिंडोरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को जिले में तेज हवा के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
शनिवार सुबह से ही गर्मी का असर तेज रहा। साथ ही छह किमी की रतार से चली तेज गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसा दिया। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य था। दोपहर ढलते ही बादल छा गए। तेज हवा से मौसम में कुछ ठंडक आई। रात का न्यूनतम तापमान बढ़कर 24.5 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था।
नमी के कारण बारिश के समीकरण: मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिम विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच स्थित है। एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वात्तर राजस्थान के ऊपर माध्यम समुद्र तल से एक किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
इस समय मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए केरल तक हवाओं में अस्थिरता बनी हुई है। अरब सागर से नमी आ रही है।पश्चिमी विक्षोभ, 6 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के कारण पिछले छह दिन से सभाग के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो