scriptइस बार दिखेंगे इकोफ्रेंडली गणेश भगवान, प्रतिमा बनाना सिखाएगा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड | ganesh bhagwan ko kaise khush kare eco friendly ganesha making | Patrika News
जबलपुर

इस बार दिखेंगे इकोफ्रेंडली गणेश भगवान, प्रतिमा बनाना सिखाएगा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड

इस बार दिखेंगे इकोफ्रेंडली गणेश भगवान, प्रतिमा बनाना सिखाएगा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड

जबलपुरJul 19, 2019 / 07:13 pm

abhishek dixit

Lord Ganesh

Lord Ganesh

जबलपुर. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वर्तमान में जितने काम किए जाएं, उतना कम है। जल और वायु में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए भी हर संभव कोशिश भी काफी नहीं है। इस बात को ध्यान में रखते ही पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। इसके चलते अब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड नियंत्रण बोर्ड आगामी त्योहार को देखते हुए लोगों को मिट्टी के गणेश बनाना सिखाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय की यह कोशिश लोगों को पर्यावरण प्रेमी बनाने के लिए है। इको फ्रैंडली गणेश की प्रतिमा बनाकर लोग घरों में ही इनकी स्थापना करेंगे, ताकि पीओपी और हार्मफुल कैमिकल से बनी हुई प्रतिमाएं लोग पानी में विसर्जित करके जल प्रदूषण न फैलाएं।

Read Also : CBSE : स्टूडेंट्स में क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस डेवलप करने के लिए सीबीएसइ ने उठाया बड़ा कदम

एमएलबी में होगा ट्रेनिंग प्रोग्राम
इस पहल के अंतर्गत शहर में 20 और 21 जुलाई को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए एमएलबी स्कूल में ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जाएगा। इसमें शहरभर के लोग शामिल होंगे, जहां मिट्टी उन्हें अपने साथ लानी होगी। इसमें आसान तरीकों से मिट्टी के गणेश बनाने की जानकारी एक्सपर्ट द्वारा दी जाएगी, ताकि लोग घरों में ही इन मूर्तियों को आसानी से बना सकें।

वैज्ञानिक बताएंगे रंगों का असर
बोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा कार्यशाला में मौजूद लोगों को प्रतिमाओं के रंगों से होने वाले नुकसान आदि की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ मिट्टी के गणेश बनाते समय उपयोग किए जाने वाले प्राकृतिक रंगों को बनाने का तरीका और इसके फायदे भी लोगों को बताए जाएंगे।

लोगों को करेंगे जागरूक
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पीएस बुंदेला का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ की हानिकारक रंगों और कैमिकल्स से नदियों में होने वाले नुकसानों से अवगत करवाना है। इसमें उन्हें बताया जाएगा कि इस तरह के नदी और तालाबों में मौजूद जीवों को भी इनसे नुकसान पहुंचता है।

Home / Jabalpur / इस बार दिखेंगे इकोफ्रेंडली गणेश भगवान, प्रतिमा बनाना सिखाएगा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो