scriptmp election – चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हुई किरकिरी, इस कांड में फंसे कमलनाथ के खासमखास | congress leader kamalnath dearest ex mla case | Patrika News

mp election – चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हुई किरकिरी, इस कांड में फंसे कमलनाथ के खासमखास

locationजबलपुरPublished: Sep 19, 2018 01:39:45 pm

Submitted by:

deepak deewan

कांग्रेस की किरकिरी,

kamalnath

kamalnath

जबलपुर. मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों चल रहीं हैं। दोनों दलों के प्रमुख नेता प्रदेशभर के दौरे में लगे हुए हैं। भाजपा जहां लगातार चौथी बार सत्ता में आने की लड़ाई लड़ रही है वहीं कांग्रेस हर हाल में इस भाजपाई दुर्ग को ढहाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष कमलनाथ इसके लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। कमलनाथ इन विधानसभा चुनावों को चुनौती के रूप में लेते हुए कोई भी मुद्दा और मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहते, ऐसे में उनकी कोशिशों को एक करारा झटका लग गया है। कमलनाथ के एक खास सिपहसालार एक बड़े कांड में फंस गए हैं। चुनावों के ठीक पहले बड़े कांग्रेसी नेता के इस तरह फंस जाने से कांग्रेस की खासी किरकिरी हो रही है।

पूर्व कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे कमलनाथ के खासमखास हैं। वे करीब 11 साल पुराने एक मामले में फंस गए हैं। मुलताई में वर्ष 2007 में हुए पारधी दम्पती हत्याकांड में पूर्व विधायक सुखदेव पांसे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पांस के साथ ही तत्कालीन एसडीओपी डीए साकल्ले सहित आठ आरोपितों के खिलाफ जिला अदालत जबलपुर में दोहरी हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। सीबीआइ की विशेष न्यायाधीश माया विश्वलाल की कोर्ट ने सभी को नोटिस जारी 12 अक्टूबर को कोर्ट में उपस्थित होने को कहा है।
यह है मामला- सीबीआइ एसपी पीके पांडे के अनुसार 12 सितंबर 2007 को मुलताई में बोंदरू पारधी और उसकी पत्नी कोडल बाई की हत्या करदी गई थी। हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआइ से जांच कराई थी। जांच के बाद सीबीआइ ने नौ आरोपितों के खिलाफ चालान पेश किया था। विचारण के दौरान मलताई तहसील के चौथिया ढाना निवासी अलसिया पारधी ने आवेदन देकर पूर्व विधायक पांसे व अन्य को आरोपी बनाने का आग्रह किया। कोर्ट ने पूर्व विधायक सुखदेव पांसे, तत्कालीन एसडीओपी मुलताई डीए साकल्ले, भाजपा नेता राजा पंवार, कचरू सरपंच, विजय डॉक्टर, सुरेश सरपंच, उमेश डांगे व संदीप सांवरे को आरोपी बनाने का आदेश दिया।
बैतूल जिले के मुलताई का मामला : सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 12 अक्टूबर को हाजिर होने को कहा
पारधी दम्पती हत्याकांड में पूर्व विधायक, तत्कालीन एसडीओपी सहित आठ पर प्रकरण दर्ज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो