scriptहर कार्यकर्ता के मन में हो गौरव का भाव | Pride emotion in every worker's mind | Patrika News
इंदौर

हर कार्यकर्ता के मन में हो गौरव का भाव

अहिल्या बाई की 224वीं पुण्यतिथि, 21अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

इंदौरJul 19, 2019 / 04:57 pm

रीना शर्मा

indore

हर कार्यकर्ता के मन में हो गौरव का भाव

इंदौर. देवी अहिल्या बाई के काम में जुटने वाले हर कार्यकर्ता के मन में गौरव का भाव होना चाहिए। गुरुवार को यह बात पूर्व लोकसभा स्पीकर तथा अहिल्योत्सव समिति की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अहिल्या बाई की 224वीं पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

समिति कार्यालय पर हुई बैठक में महाजन ने कहा आप सभी का उद्देश्य होना चाहिए कि देवी अहिल्या बाई के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी हर समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। देवी अहिल्या बाई ने जिस तरह का शासन किया और अपने जीवन में जिन गुणों को उन्होंने अपनाया यह बात समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं के मनोबल से ही संभव होगा। उन्होंने कहा हम विद्यालयों में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन इसीलिए करते हैं ताकि विद्यार्थियों को देवी अहिल्या बाई के किए गए कार्यों की जानकारी तथा उनके जीवन चरित्र से नई पीढ़ी से परिचय हो सके।

बैठक में सचिव विठलराव गावडे, उत्सव समिति के सुधीर देडगे, विनीता धर्म, शरयू वाघमारे, अनिल भोजे, कमलेश नाचन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रचार प्रमुख राम मूंदडा ने बताया कि समिति प्रतिवर्षानुसार 21 जुलाई से डेढ़ माह तक चलने वाले कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। 29 अगस्त को देवी अहिल्या की 224 वीं पुण्यतिथि है। इस दिन गुणी जन सम्मान समारोह का आयोजन होगा तथा शाम को भव्य एवं विशाल देवी अहिल्या की पालकी यात्रा नगर भ्रमण पर निकलेगी।

Home / Indore / हर कार्यकर्ता के मन में हो गौरव का भाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो